फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pattikalyana makes its mark in sports, education, and service to the nation; the village demonstrated valor from the time of independence through the 1962 war.

मेरा गांव, मेरी शान: खेल, शिक्षा और देश सेवा में पट्टीकल्याणा का बजा डंका, आजादी से लेकर 1962 की जंग तक गांव ने दिखाई वीरता

Tue, 07 Jul 2026 08:10 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:10 PM IST
Pattikalyana makes its mark in sports, education, and service to the nation; the village demonstrated valor from the time of independence through the 1962 war.
समालखा खंड के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गांव पट्टीकल्याणा ने खेलों, शिक्षा, राजनीति और देश सेवा के क्षेत्र में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी है। इस पर न केवल पानीपत बल्कि पूरे हरियाणा को गर्व है। आजादी की लड़ाई में इस गांव के वीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में इस गांव के पांच रणबांकुरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज भी इस गांव के युवा सेना, प्रशासनिक सेवाओं और खेल के मैदानों में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। पट्टीकल्याणा गांव को यदि खिलाड़ियों की खान कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। विशेषकर वॉलीबॉल और कुश्ती में यहां के युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वॉलीबॉल में गांव के होनहार खिलाड़ी अमित ने भारतीय टीम में जगह बनाकर विदेश में तिरंगा लहराया। इसके अलावा रोशन लाल, ऋषिपाल, जूनियर रोशन, रमेश और राहुल जैसे खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया। गांव में युवाओं को सही दिशा देने के लिए वॉलीबॉल की विशेष नर्सरी चलाई जा रही है। वहीं, कुश्ती के क्षेत्र में भी गांव पीछे नहीं है। पट्टीकल्याणा में दो अलग-अलग अखाड़ों में लड़कों और लड़कियों को कुश्ती की पेशेवर कोचिंग दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि अखाड़े से निकले अंकित ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता, जबकि शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। प्रिंस और प्रदीप कुमार खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं। राजनीति और प्रशासनिक सेवाओं में भी शीर्ष पर रहा गांव यह गांव केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और राजनीति के शिखर पर भी पट्टीकल्याणा के ग्रामीणों ने अपनी धाक जमाई है। गांव के स्व. कटार सिंह छौक्कर हरियाणा सरकार में वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे और प्रदेश की आर्थिक नीतियों को दिशा दी। वहीं, युवाओं के नेतृत्व की बात आई तो संजय छौक्कर ने हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। प्रशासनिक सेवाओं में बिमला और घनश्याम ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर गांव का नाम ऊंचा किया। शिक्षा के क्षेत्र में जगदीप ने गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद को सुशोभित किया, तो सैन्य सेवा में कुलदीप सिंह ब्रिगेडियर के पद तक पहुंचे। बैंकिंग सेक्टर में भी गांव के राजकुमार छौक्कर हैदराबाद में एक प्रतिष्ठित बैंक में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 1962 की जंग में पांच सपूतों ने दिया था बलिदान पट्टीकल्याणा गांव का इतिहास देश प्रेम और शहादत की कहानियों से भरा हुआ है। साल 1962 में जब भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ा, तो इस गांव के जवानों ने मोर्चे पर अदम्य साहस का परिचय दिया। गांव के पांच वीर सपूतों ज्ञान सिंह, रघबीर, अर्जुन, हरि सिंह और पंथीराम ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन शहीदों की गाथाएं आज भी गांव के बच्चों को सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla Weather: जिला अदालत परिसर धुंध की चादर में लिपटा, सुहावने मौसम ने बढ़ाई ठंडक

07 Jul 2026

लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड के बाद जागे लोग, बड़ी बिल्डिंग्स में बनाई जा रहीं वैकल्पिक सीढ़ियां

07 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा: यू-डाइस पोर्टल सहित अन्य कार्य तय समय में हो जाए पूरे

07 Jul 2026

अंबाला सिटी में दिशा की बैठक में हंगामा: सांसद निधि के काम खारिज होने पर भड़के संसद कार्तिकेय शर्मा, बीच में छोड़ी मीटिंग

07 Jul 2026

Video: रायबरेली में बदली छाने के बाद भी नहीं हो रही झमाझम बारिश, किसान कर रहे बारिश का इंतजार

07 Jul 2026
विज्ञापन

जींद में 17 जुलाई के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, MP ने हेलीपैड और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

07 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में नगरपालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग

07 Jul 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में झमाझम बारिश शुरू

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत

फरीदाबाद: कम प्रशिक्षकों के चलते जिले के 9 आईटीआई संस्थानों में 20 प्रतिशत सीटें घटाई गई

07 Jul 2026

Sirmaur Ration News: उचित मूल्य की दुकानों का नियमित निरीक्षण करें, बरसात में खाद्यान्न भंडारण पर भी जोर

07 Jul 2026

Bilaspur BJP Training Camp: 9 जुलाई से दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग, अनुराग ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता करेंगे मार्गदर्शन

07 Jul 2026

नोएडा: महिला वार्ड में उमड़ी मरीजों की भीड़, खून जांच के लिए लगी लंबी कतारें

07 Jul 2026

नोएडा: महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07 Jul 2026

सेक्टर-26 में अनियंत्रित स्कूल बस ने घर के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

07 Jul 2026

पंचकूला: स्वर्गीय ओमप्रकाश गोयल मेमोरियल महिला टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

07 Jul 2026

नोएडा में हुई झमाझम बारिश: उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट

07 Jul 2026

अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने लव जिहाद पर जताई चिंता, पीड़ित महिलाओं ने रखी अपनी बात

07 Jul 2026

फतेहाबाद जिला एसआईआर कार्य में हरियाणा में सबसे आगे, 80 फीसदी काम पूरा

07 Jul 2026

VIDEO: साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी, 400 पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई; हिरासत में 90 संदिग्ध

07 Jul 2026

MP: भारत माता की जय और फिर लाड़ली बहना बंदकर देने की कही बात, जानें क्यों विवादों में आईं विधायक मीना सिंह?

07 Jul 2026

कबीरधाम: बिजली सब स्टेशन पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, जेई को लगाई फटकार; रिश्वत लेने के आरोप पर गिरी गाज

07 Jul 2026

Video: सुल्तानपुर में पुलिस लाइन में सीएम ने की मंडलीय समीक्षा, पुलिस ने कांग्रेस-सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

07 Jul 2026

Video: अयोध्या में बारिश से बदला मौसम, उमस से मिली राहत

07 Jul 2026

Video: मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र निगरानी समिति का हो गठन, संतों ने उठाई मांग

07 Jul 2026

VIDEO: बरेली में सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, पहले दिन ही लोगों को हुई परेशानी

07 Jul 2026

नारनौल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

चंडीगढ़ PGI ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों ने FIR की मांग की

एकेटीयू दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

07 Jul 2026

Rain In MP: दो दिन की बारिश से डिंडौरी हुआ पानी-पानी, उफान पर मां नर्मदा; जलमग्न हुए मंदिर व रास्तें बंद

07 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed