{"_id":"6911f3f22ad3a2f5bf0bcd5a","slug":"video-passengers-are-getting-convenience-due-to-stoppage-of-vande-bharat-in-panipat-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में वंदे भारत के ठहराव से यात्रियों को मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में वंदे भारत के ठहराव से यात्रियों को मिल रही सुविधा
पानीपत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब स्थानीय यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे दिल्ली और फिरोजपुर तक तेज और आरामदायक सफर कर पा रहे हैं। हालांकि अभी शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम है लेकिन धीरे-धीरे लोगों में इस सुविधा को लेकर उत्साह बढ़ने लगेगा।
सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462 पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:06 बजे पहुंची। जबकि इसका समय 1:04 बजे का है। ट्रेन यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद 1:09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूसरे दिन नौ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पानीपत से दिल्ली तक सफर किया। इनमें देशराज कॉलोनी निवासी मानसी ने चेयर क्लास में 674 रुपये का टिकट बुक कराया, जबकि रिफाइनरी टाउनशिप निवासी एमके चौहान ने भी ऑनलाइन टिकट बुक कर यात्रा की। वहीं ट्रेन का वापस दिल्ली से फिरोजपुर जाते समय पानीपत रेलवे स्टेशन पर सायं पांच बजे पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।