Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Mutual fund investor attacked with sticks and clubs in Sector-11; five lakh rupees allegedly looted
{"_id":"6adf9aaa9f868b46ea0134c4","slug":"video-panipat-mutual-fund-investor-attacked-with-sticks-and-clubs-in-sector-11-five-lakh-rupees-allegedly-looted-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: सेक्टर-11 में म्युचुअल फंड निवेशक पर लाठी-डंडों से हमला, पांच लाख की लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: सेक्टर-11 में म्युचुअल फंड निवेशक पर लाठी-डंडों से हमला, पांच लाख की लूट का आरोप
पानीपत। सेक्टर-11 की मार्केट में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे म्युचुअल फंड एवं इंश्योरेंस निवेशक पर करीब आठ बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों निवेशक के सिर में डंडा मारने का भी प्रयास किया। वे सिर को बचा गए। हमलावरों ने पैर व हाथों पर डंडे बरसाए। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोप हैं कि हमलावर उनसे करीब पांच लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना चांदनी बाग और सीआईए की टीम ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
सेक्टर-11 निवासी सौरभ आनंद ने बताया कि उनका सेक्टर-11 मार्केट में हैदराबादी श्मशान घाट के सामने इंश्योरेंस और म्युचुअल फंड का कार्यालय है। वह सोमवार शाम करीब आठ बजे कार्यालय बंद कर आहूजा स्वीट्स के पास खड़ी अपनी कार में बैठने लगे थे। तभी आठ लोगों ने उन पर डंडों व सीमेंट की ईंट से हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से वार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी तरह झुककर अपनी जान बचाई।
तीन लाख मिले, पांच लाख ले गए हमलावर
उनके पास करीब आठ लाख रुपये की नकदी थी। शोर मचने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो हमलावर मौके से भाग निकले। इसके बाद उनके पास केवल तीन लाख रुपये ही मिले, जबकि पांच लाख रुपये गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर उनके पांच लाख रुपये लूट ले गए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस की प्रभारी रेखा ने बताया कि सेक्टर-11 में एक व्यक्ति पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।