फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young athletes from across the state

Panipat News: पानीपत में जुटेंगे प्रदेश के नन्हे खिलाड़ी, 31 से शुरू होगा राज्यस्तरीय खेलों का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Young athletes from across the state
अंडर-11 के खिलाड़ी तीन दिन तक दिखाएंगे दमखम, खेल प्रतियोगिताओं के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


प्रदेशभर के खिलाड़ियों की मेजबानी की तैयारी तेज, ठहरने और सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

बीईओ जयपाल सरोहा को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। प्रदेश के नन्हे खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच देने के लिए आठवीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन पानीपत में किया जाएगा। 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचेंगे। सभी जिलों को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग के सामने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी रहेगी।
विज्ञापन


आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू की अध्यक्षता में प्रतियोगिता आयोजित होगी। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पर फोकस

विभाग का विशेष जोर खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पर रहेगा, ताकि दूसरे जिलों से आने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और प्रतिभागियों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के जरिये बच्चों को खेल कौशल दिखाने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा।

वर्जन-

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले नन्हे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। खेल मुकाबलों के साथ बच्चों के ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।


नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।


10 खेलों में करीब पांच हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
एईओ रविंद्र अंतिल ने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिताओं में 10 खेलों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, कैरम, जिम्नास्टिक, योगा समेत अन्य खेल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के करीब पांच हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन 31 अक्तूबर को लड़कियों और एक नवंबर को लडकों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी जबकि दो नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed