{"_id":"68f0f104df1393967605b9e0","slug":"video-auto-union-issues-objection-to-odd-even-scheme-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: यूनियन ने आरटीआई में ऑर्ड-ईवन का नोटिफिकेशन मांगा तो प्रशासन ने पुलिस के पास भेज दिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: यूनियन ने आरटीआई में ऑर्ड-ईवन का नोटिफिकेशन मांगा तो प्रशासन ने पुलिस के पास भेज दिया पत्र
शहर को जाम मुक्त करने के लिए लागू किए गए ऑड-ईवन पर ऑटो यूनियन ने एक बार फिर आपत्ति जाहिर की है। यूनियन के प्रधान का कहना है कि शहर में लागू किए गए ऑड-ईवन को बिना किसी नोटिफिकेशन के ही लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगी तो प्रशासन ने पुलिस को पत्र भेजकर सूचना देने को कहा है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ऑड-ईवन को तत्काल वापस ले। जिससे ऑटो चालकों को राहत मिले।
वीरवार को यूनियन के प्रधान नरेश डाहर ने सीटू कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को शहर का जाम से मुक्त करने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया था। जिसका यूनियन ने काफी विरोध किया और चक्का जाम कर हड़ताल भी की थी। उस समय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने यूनियन के साथ बात कर ऑड-ईवन को हटाने की बात कही थी। लेकिन, बाद में ऑड-ईवन फॉर्मूले को वापस नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि आरटीआई में प्रशासन ने ऑड-ईवन को लागू करने का नोटिफिकेशन मांगा गया था। प्रशासन की ओर से नगराधीश ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि यह मामला पुलिस ने जुडा है और उन्होंने एसपी को पत्र लिख दिया। नरेश डाहर का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना किसी नोटिफिकेशन के जबरन ही यह फॉर्मूला लागू कर दिया था। उन्होंने ऑड-ईवन को वापस लेने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।