Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five daughters did not attend their fathers final farewell; sons-in-law also stayed away.

Panipat News: पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंचीं पांच बेटियां, दामादों ने भी बनाई दूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five daughters did not attend their fathers final farewell; sons-in-law also stayed away.
अंतिम संस्कार करते जन सेवा दल के पदा​धिकारी व समाजसेवी। स्रोत : संस्था
पुलिस के बुलाने और जनसेवा दल की टिकट खर्च उठाने की पेशकश के बावजूद कोई नहीं आया
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर दिखाया अंतिम संस्कार, अस्थियां भी हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए कहा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राधा स्वामी कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय सुशील कुमार सिंह की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार का कोई सदस्य पानीपत नहीं पहुंचा। पांच बेटियां, दामाद और अन्य रिश्तेदार होने के बावजूद उनकी अंतिम विदाई में कोई शामिल नहीं हुआ।
पुलिस की सूचना और जनसेवा दल की ओर से आने-जाने का खर्च उठाने की पेशकश भी परिवार को पानीपत नहीं ला सकी। आखिरकार जनसेवा दल ने विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया और बेटियों को वीडियो कॉल के जरिए अंतिम विदाई दिखाई।
विज्ञापन

सुशील कुमार सिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले थे। वह पहले पानीपत रिफाइनरी में नौकरी करते थे और ददलाना गांव के पास रिफाइनरी टाउनशिप के सामने राधा स्वामी कॉलोनी में रहते थे। सीने में दर्द उठने के बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अंतिम संस्कार में जनसेवा दल के किशन मनचंदा, चमन गुलाटी, कमल गुलाटी, सतीश चुघ, बंटी गांधी, वासुदेव और मदन साइकिल वाले शामिल हुए।
पुलिस की सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन
सुशील कुमार की मौत की सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों से संपर्क किया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए पानीपत आने को कहा। परिवार ने दूरी अधिक होने का हवाला देकर आने में असमर्थता जता दी।

इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव जनसेवा दल को सौंप दिया। संस्था के सचिव चमन गुलाटी ने परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि मृतक की पांच बेटियां हैं और पत्नी बीमार रहती हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। चमन गुलाटी ने बेटियों को पानीपत आने और आने-जाने का पूरा टिकट खर्च जनसेवा दल की ओर से देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया।

दामादों ने भी नहीं दिखाई रुचि, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
जनसेवा दल ने बेटियों से चाचा, मामा या अन्य रिश्तेदारों को भेजने का आग्रह किया, ताकि कोई पिता की अर्थी को कंधा दे सके। दामादों से भी संपर्क किया गया, लेकिन बेंगलुरु में रहने वाले एक दामाद ने दूरी और व्यस्तता का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया। आखिरकार परिवार ने संस्था से ही अंतिम संस्कार करने और वीडियो कॉल पर दिखाने को कहा।

जनसेवा दल ने बेटियों को मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए अंतिम संस्कार दिखाया। इसके बाद जब संस्था ने अस्थियां लेने के लिए आने के बारे में पूछा तो परिवार ने उन्हें ही हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने को कह दिया।
माता-पिता के अंतिम कर्तव्य से दूरी पर उठाए सवाल
जनसेवा दल के सचिव चमन गुलाटी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि माता-पिता पूरी जिंदगी बच्चों का भविष्य संवारने में लगा देते हैं, लेकिन उनके अंतिम समय में परिवार के पास कुछ घंटे निकालने का भी समय नहीं है। उन्होंने कहा कि रिश्तों पर भौतिक दूरियां और पैसा भारी पड़ने लगा है। माता-पिता के प्रति अंतिम कर्तव्य निभाना हर संतान की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि कई बार फैक्टरी या कंपनी में किसी व्यक्ति की मौत होने पर मुआवजे के लिए पूरा परिवार पहुंच जाता है, लेकिन माता-पिता की अंतिम विदाई के समय दूरी बना लेना चिंताजनक है। इंसान के जीवन और रिश्तों का महत्व पैसों से कहीं बढ़कर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed