{"_id":"6aef38b5db65381478050160","slug":"buniyad-level-one-exam-to-be-held-on-december-23-schedule-released-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167278-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 23 दिसंबर को होगी बुनियाद लेवल वन की परीक्षा, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 23 दिसंबर को होगी बुनियाद लेवल वन की परीक्षा, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
- मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
- मिशन बुनियाद की तीन चरणों, सुपर-100 के लिए दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
- विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए जारी किया शेड्यूल
रवींद्र नैन
पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 (2026-28) के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरूआत तक सभी जानकारी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ सांझा की गई है। चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है। अब आगामी बैच के लिए चयन किया जाना है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार विद्यार्थियों के चयन हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 05 नवंबर से शुरू हो चुकी है। मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 12 दिसंबर जबकि सुपर-100 के लिए 05 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 23 दिसंबर और सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए कक्षा आठवीं और 10वीं में पढ़ने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की ओर से लिंक जारी किया गया है।
यह रहेगा परीक्षा का आधार
सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2027 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2027 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों काे भी पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। लेवल-1 परीक्षा में 50 बहुविकल्यीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक और गलत उत्तर देने पर एक अंक की कटौती होगी।
विज्ञापन
मिशन बुनियाद का शेड्यूल : कक्षा आठवीं के विद्यार्थी
प्रक्रिया निर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड 14 से 21 दिसंबर
लेवल-1 प्रवेश परीक्षा 23 दिसंबर 2026
लेवल-1 परिणाम 12 जनवरी 2027
लेवल-2 परीक्षा 22 जनवरी 2027
लेवल-2 परिणाम 2 फरवरी 2027
ओरिएंटेशन व लेवल-3 प्रक्रिया 5 फरवरी से 5 मार्च
अंतिम परिणाम 16 मार्च 2027
काउंसलिंग 24 मार्च 2027
नया सत्र शुरू 1 अप्रैल 2027
सुपर-100 का शेड्यूल : कक्षा दसवीं के विद्यार्थी
प्रक्रिया निर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड 7 से 14 दिसंबर
लेवल-1 प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर 2026
लेवल-1 परिणाम 8 जनवरी 2027
लेवल-2 प्रवेश परीक्षा 3 फरवरी 2027
लेवल-2 परिणाम 16 फरवरी 2027
ओरिएंटेशन व लेवल-3 प्रक्रिया अप्रैल 2027 का दूसरा सप्ताह
अंतिम परिणाम मई 2027 का पहला सप्ताह
नया सत्र शुरू मई 2027 का दूसरा सप्ताह
वर्जन-
मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है। शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा स्वरूप और तैयारी के तरीकों बारे विस्तार से जानकारी दें। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।