{"_id":"6a9ee82a5220903d2a0e19c2","slug":"video-two-thousand-people-protest-in-palwal-against-ugc-changes-markets-shut-down-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में यूजीसी के बदलावों पर उबाल: बाजार बंद कर दो हजार लोगों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में यूजीसी के बदलावों पर उबाल: बाजार बंद कर दो हजार लोगों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी
पलवल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में किए गए बदलावों के विरोध में सोमवार को शहर पूरी तरह आंदोलन के रंग में नजर आया। स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहे और मीनार गेट के मुख्य बाजार में धरना देकर विरोध जताया गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर तीन बजे तक चला। प्रदर्शन में करीब दो हजार लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल रही। मंच से वक्ताओं ने सरकार से यूजीसी के नए नियमों पर पुनर्विचार कर उन्हें वापस लेने की मांग की। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान मीनार गेट क्षेत्र में मंच बनाकर वक्ताओं ने केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े किसी भी नियम को लागू करने से पहले सभी पक्षों से व्यापक चर्चा होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नए प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में आशंका है और भविष्य में इनके दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।