{"_id":"6a9f1541296612bb7b0f14d3","slug":"sir-75200-out-of-82890-applications-disposed-of-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115262-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 82,890 आवेदनों में से 75,200 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 82,890 आवेदनों में से 75,200 का निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। एसआईआर के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-1 और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6, 7 और 8 के कुल 82,890 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 75,200 का निस्तारण किया जा चुका है। नूंह विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 1,451, फॉर्म-7 के 23,992 और फॉर्म-8 के 1,880 आवेदन मिले हैं। फिरोजपुर झिरका में क्रमश: 2,211, 22,846 और 2,026 तथा पुन्हाना में 1,653, 25,009 और 1,822 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 है। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 12, 13, 26 और 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई, दस्तावेज अपलोड करने और अंतिम प्रकाशन से पहले सभी प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में फोटो, नाम और अन्य त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से ठीक करने तथा हेल्पलाइन 1950 का प्रचार करने के भी निर्देश दिए।