{"_id":"6a980f4e1e1b038c57035f0d","slug":"video-sanitation-and-fire-department-employees-in-mahendragarh-protested-by-burning-copies-of-government-orders-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सफाई व दमकल कर्मचारियों ने सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सफाई व दमकल कर्मचारियों ने सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को सफाई कर्मचारियों व दमकल विभाग कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी यूनियन प्रधान को हटाने और अन्य कर्मचारियों के सस्पेंशन आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार जबकि दमकल कर्मचारी प्रधान रामसिंह ने कहा कि सरकार ने आंदोलनकारियों पर दमन की नीति अपनाते हुए फायर ब्रिगेड विभाग के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने, रेगुलर कर्मचारियों को निलंबित और अनेक रेगुलर कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है और उनके हकों का हनन भी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 28 दिन से हड़ताल कर रहे हैं और अब सरकार मांगों को मानने की बजाय उनको हटाने का फरमान सुना रही है। उन्होंने सरकार से आदेश वापस लेने और कर्मचारियों की मांगे पूरी करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।