{"_id":"6a9fe7674d3a568bd10218b7","slug":"video-narnaul-rising-lumpy-outbreak-117-active-cases-two-cows-dead-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: लंपी का बढ़ता प्रकोप, 117 मामले सक्रिय; दो गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: लंपी का बढ़ता प्रकोप, 117 मामले सक्रिय; दो गायों की मौत
नारनौल। जिले में लंपी स्किन डिजीज के तेजी से फैलते संक्रमण ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक कुल 221 पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 102 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन 117 मामले अभी भी सक्रिय हैं। इस संक्रमण के कारण दो गायों की मौत भी हो चुकी है। अभी तक यह बीमारी घरों में पाले जा रहे पालतू पशुओं तक ही सीमित थी, लेकिन अब यह संक्रमण गोशालाओं तक भी पहुंच चुका है। जिले में सबसे अधिक मामले नारनौल में पाए गए हैं, जबकि कनीना में इनकी संख्या सबसे कम रही।
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पशुपालन विभाग बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रहा है। जिले में कुल 70 हजार गायों की संख्या के मुकाबले अब तक 60 हजार पशुओं का ही टीकाकरण किया जा चुका है। सबसे बड़ी राहत जिले की गोशालाओं से मिली है, जहां वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इसके चलते गोशालाओं में संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश लग चुका है और गोशाला में जो 6 गायें संक्रमित मिली थी, उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है।
बॉक्स:
ब्लॉक मामले (सक्रिय)
नारनौल 43
महेंद्रगढ़ 37
कनीना 24
वर्जन: विभाग की टीमें सक्रिय मामलों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि शरीर पर गांठें, बुखार, कमजोरी और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशुओं को आइसोलेट रखने, परिसर की साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण कराने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
डॉ. नसीब सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।