Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Foundation stone for martyrs' memorial and museum to be laid within six months; Rao Inderjit Singh makes the announcement in Nasibpur

नारनौल: छह माह में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय का होगा शिलान्यास, राव इंद्रजीत सिंह ने नसीबपुर में की घोषणा

Mon, 16 Nov 2026 09:19 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:19 PM IST
Narnaul: Foundation stone for martyrs' memorial and museum to be laid within six months; Rao Inderjit Singh makes the announcement in Nasibpur
नारनौल। नसीबपुर की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को शौर्य दिवस के अवसर पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर 1857 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने घोषणा की कि नारनौल में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय के निर्माण का शिलान्यास अगले छह महीने के भीतर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक परियोजना में भले ही देरी हुई है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने के प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 1857 के नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ पर युवा इंकलाब संगठन, महेंद्रगढ़ एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी को क्षेत्र के वीर शहीदों के बलिदान और आजादी के संघर्ष की गौरवगाथा से परिचित करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आयोजनकर्ता कुलदीप की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से कवियों और साहित्यकारों को आमंत्रित कर इस क्षेत्र के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत को न भूले। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को सर्वसमाज का साझा संघर्ष बताते हुए कहा कि राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध हुई लड़ाई में किसी एक जाति या समुदाय के लोग नहीं, बल्कि विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों ने भाग लिया था। मेवात के लोगों ने भी इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का संस्मरण सुनाते हुए बताया कि जब वे कांग्रेस में और उस समय गुड़गांव से लोकसभा टिकट मिलने को लेकर सवाल उठाए गए तो उनके पिता ने उन्हें मिर्जा गालिब की पुस्तक के माध्यम से मेवात के लोगों की ऐतिहासिक भूमिका समझाई थी। उन्होंने बताया कि विदेश राज्य मंत्री रहते हुए रूस के राजदूत ने उनसे मुलाकात कर उनके परदादा राव तुलाराम से संबंधित एक ऐतिहासिक पत्र भेंट किया था। इसमें रूस की ओर से राव तुलाराम को भारत के प्रथम राजदूत के रूप में मान्यता देने का उल्लेख था। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई धर्म और जाति के आधार पर नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और अपना शासन स्थापित करने की भावना से लड़ी गई थी। उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण में आ रही जमीन संबंधी बाधाओं का उल्लेख करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव और स्थानीय कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिलान्यास के अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कि भाजपा सरकार में ही शहीदों को सही सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छठ महापर्व पर मऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

16 Nov 2026

कुल्लू: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल

16 Nov 2026

92 एकड़ जमीन घोटाला: पूर्व ADC जेल भेजे, ED ने 31 खाते फ्रीज किए

16 Nov 2026

हरनाम दास पुरा श्मशान घाट पर 50 लाख की ग्रांट से विवाद

16 Nov 2026

वीडियो: गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन

ऊना: बसोली में छठे मेमोरियल क्रिकेट कप में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

16 Nov 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला अमित मिश्रा म्यूजिकल नाइट झलकियां

16 Nov 2026
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तीन हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

16 Nov 2026

पत्नी की हत्या कर शव भांजे के घर के पीछे गड्ढे में दबाया, आरोपी पति व भांजा गिरफ्तार

16 Nov 2026

राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के अयोध्या के रुदौली आगमन को लेकर तैयारियां तेज

16 Nov 2026

सीतापुर में घर बैठे स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा

16 Nov 2026

वाराणसी: बकरियों को बनाया चारा, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

16 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा के दौरान रामनगर पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

16 Nov 2026

बरेली: युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

16 Nov 2026

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की जान पर संकट: दो दिन में दूसरी बार नाव के इंजन में लगी आग, प्रशासन ने दी चेतावनी

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा के परखम में भाजपा-संघ का महामंथन, योगी पहुंचे; स्मृति ईरानी और असीम अरुण भी आए

16 Nov 2026

VIDEO: मिशन-2027 के लिए भाजपा का महामंथन, परखम पहुंचे सीएम योगी; मथुरा से साधेगा प्रदेश का सियासी गणित

16 Nov 2026

सोलन: कुमारहट्टी के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

16 Nov 2026

रायबरेली में मार्केट रेट ज्यादा होने से समितियों में धान तौल कराने में किसान नहीं ले रहे दिलचस्पी

16 Nov 2026

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल दवाओं को बना रहा बेअसर, बिलासपुर में विशेषज्ञों ने किया जागरूक

16 Nov 2026

अमेठी में धान क्रय केंद्र का हाल, कहीं तौल का इंतजार तो कहीं बोरियों का अभाव

16 Nov 2026

लंबित मांगों को लेकर रामपुर में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर गरजे मजदूर

16 Nov 2026

बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत

16 Nov 2026

खंडवा: नए नगर निगम भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग तैयार, पुरानी जगह बनेगा मॉल

16 Nov 2026

Video: ऊदा देवी के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले भवननाथ पासवान

16 Nov 2026

प्रयागराज - नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने से संगम में डूबा युवक, महाराष्ट्र से आया था परिवार

16 Nov 2026

शिमला में पेंशनर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, 194 माह के बकाया एरियर के भुगतान की मांग

16 Nov 2026

मंडी: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों के लिए साक्षात्कार

16 Nov 2026

हमीरपुर में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर बुजुर्ग से 17.43 लाख की साइबर ठगी

एएमयू छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed