{"_id":"6aba4becbeb897928d0fd585","slug":"video-narnaul-bulldozer-used-on-illegal-colony-demolition-carried-out-on-15-acres-of-land-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 1.5 एकड़ भूमि पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 1.5 एकड़ भूमि पर तोड़फोड़
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने सोमवार को नारनौल के शहरी क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी और बाजार पर बड़ी कार्रवाई की। रेवाड़ी रोड बस स्टैंड के सामने राजस्व संपदा नारनौल में लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में कच्चे रोड नेटवर्क और निशानदेही को हटाया गया।
यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों द्वारा की गई। जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग में बदलने से पहले महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदने का आग्रह किया। साथ ही, अवैध निर्माण न करने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।