{"_id":"6a96aab91936e194ef08bd5b","slug":"video-mahendragarh-sanitation-workers-burn-effigy-appeal-to-the-government-to-accept-their-demands-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ सफाई कर्मचारियों ने फूंका पुतला, सरकार से की मांगे मानने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ सफाई कर्मचारियों ने फूंका पुतला, सरकार से की मांगे मानने की अपील
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने बालाजी चौक पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हड़ताल मांगे पूरी न होने तक जारी रखने का एलान किया।
सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद बैनर लेकर बालाजी चौक पहुंचे। यहां पर आकर उन्होंने पुतले फूंका सरकार के खिलाफ रोष जताया। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार मांगें मानने के बजाय कर्मचारियों को बहला रही है। देश की स्वच्छता में अहम योगदान देने वाले कर्मचारियों को सरकार अब पक्का करने से कतरा रहा है। जिन कर्मचारियों पर स्वच्छता व सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनके बीच में टकराव की स्थिति बना रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।