{"_id":"6aa2a6f5b589b0a56500d834","slug":"video-haryana-government-expands-the-scope-of-the-lado-lakshmi-yojana-17-lakh-new-beneficiaries-to-be-added-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ाया दायरा, 17 लाख नई लाभार्थी जुड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ाया दायरा, 17 लाख नई लाभार्थी जुड़ेंगी
नारनौल। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। इससे राज्य में करीब 17 लाख नई महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। योजना की वार्षिक आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है। परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है। अकेले महेंद्रगढ़ जिले में 46709 नई महिलाएं पात्र लाभार्थी बनेंगी। महेंद्रगढ़ में पहले से ही करीब 45000 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। नए लाभार्थी 25 सितंबर से अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खोला ने यह घोषणा वीरवार को नारनौल के नमो कार्यालय में एक कैंप के दौरान की।
पूरे हरियाणा में करीब 17 लाख नई लाभार्थियों के जुड़ने का अनुमान है। महेंद्रगढ़ जिले में पहले से लगभग 45000 महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। नई पात्र महिलाओं को जोड़ने के बाद जिले में लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।