{"_id":"6b098ee6563475bb9109e046","slug":"video-exciting-contests-took-place-on-the-second-day-of-khel-tarang-the-final-is-today-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेल तरंग के दूसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले, फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल तरंग के दूसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले, फाइनल आज
नारनौल। गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में खेल महोत्सव खेल तरंग के दूसरे दिन भी मुकाबले जारी रहे। कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी व लॉन्ग जंप सहित अन्य मुकाबलों में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ. संदीप, डॉ. मुनेश, डॉ. रितेश व डॉ. जितेंद्र सुहाग के निर्देशन में किया गया।
प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों से मिलने वाली ऊर्जा का सीधा असर पढ़ाई पर भी पड़ता है।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गत वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।