{"_id":"6b0877d45c41ac17f2012b95","slug":"guidance-for-competitive-exam-preparation-will-be-provided-meritorious-students-will-gather-narnol-news-c-196-1-nnl1003-148125-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा मार्गदर्शन, जुटेंगे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा मार्गदर्शन, जुटेंगे मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिसंबर को मिशन बुनियाद एवं हरियाणा सुपर-100 का जिला स्तरीय जागरूकता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल के ऑडिटोरियम में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे। प्रत्येक विद्यालय से आठवीं कक्षा के दो टॉपर और दसवीं कक्षा के दो टॉपर को बुलाया गया है। इनके साथ एक टीजीटी/पीजीटी अध्यापक और एक एसएमसी सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिशन बुनियाद और सुपर-100 की सुविधाओं, चयन प्रक्रिया और भविष्य में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी जाएगी। सुपर-100 के तहत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
वहीं मिशन बुनियाद के माध्यम से नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं।
इस दौरान सुपर-100 में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। मिशन बुनियाद में दो या अधिक विद्यार्थियों का चयन करवाने वाले स्कूल मुखियाओं को भी सम्मान मिलेगा। सफल विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।