{"_id":"6ae9c6605c9aea138d07437d","slug":"video-ed-conducted-raids-at-the-premises-of-liquor-businessman-ankush-goyal-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईडी ने शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर की छापेमारी
नारनौल।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मंगलवार को शहर के एक शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गुरुग्राम में दिसंबर 2025 में सामने आए करीब 10 करोड़ रुपये के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़ी है। इस मामले में अंकुश गोयल का नाम सामने आया था। उस समय गुरुग्राम पुलिस ने उसे राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया था। हालांकि, ईडी टीम द्वारा कार्रवाई के संबंध में जांच के उद्देश्य और बरामदगी को लेकर अभी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने सिग्नेचर टावर स्थित 'द ठेका' नामक शराब की दुकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को मौके से विदेशी शराब की 3,921 पेटियां और 176 खुली बोतलें बरामद हुई थीं। बरामद शराब की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर अनिवार्य होलोग्राम और ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स नहीं पाए गए थे। इनकी अनुपस्थिति के चलते शराब की वैधता और उसके स्रोत को लेकर सवाल खड़े हुए थे। पुलिस ने इस मामले में आबकारी नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच की थी। इस मामले में अंकुश गोयल को 'द ठेका' शराब दुकान का सह-मालिक बताया गया था। सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, दुकान में उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अंकुश गोयल नारनौल के गुरु नानक मोहल्ले का निवासी है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दिसंबर 2025 में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आबकारी विभाग के एक अधिकारी को भी निलंबित किए जाने की खबर सामने आई थी।
जनवरी 2026 में गुरुग्राम की अदालत ने अंकुश गोयल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। इसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नारनौल में उसके ठिकानों पर की गई कार्रवाई को इस पुराने मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
ईडी की कार्रवाई से बढ़ी हलचल
ईडी टीम छापेमारी की सूचना से शहर में हलचल रही। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी ने किन-किन स्थानों पर तलाशी ली, क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री जब्त की और इस कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति से पूछताछ की गई या नहीं।
ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही छापेमारी के कारणों, जांच के दायरे और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों को जांच का हवाला देते हुए अभी कोई जानकारी नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।