Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A second track will be laid on the Rewari-Phulera rail route, providing Narnaul with better rail connectivity.

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी पटरी, नारनौल को मिलेगी बेहतर रेल कनेक्टिविटी

Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A second track will be laid on the Rewari-Phulera rail route, providing Narnaul with better rail connectivity.
नारनौल। रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग के दोहरीकरण की परियोजना नारनौल और आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से सिंगल रेल लाइन होने के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कई बार एक ट्रेन को दूसरी ट्रेन के गुजरने के लिए स्टेशन या आउटर पर इंतजार करना पड़ता है। अब रेलवे की ओर से चरणबद्ध तरीके से दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन आसान होने और यात्रियों का समय बचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस रेलमार्ग पर दोहरीकरण का काम अलग-अलग चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में अटेली से कुंड, दूसरे चरण में नारनौल से अटेली और तीसरे चरण में कुंड से खोरी तक दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में खोरी से रेवाड़ी तक दोहरीकरण का काम प्रस्तावित है। इसके साथ रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग और अन्य तकनीकी कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरी रेल लाइन बनने से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा। दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा खाटूश्याम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रेल यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी। भविष्य में इस मार्ग पर नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

रींगस से नारनौल की तरफ काम बढ़ाने की मांग
दैनिक रेलयात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने रेलवे से मांग की है कि दोहरीकरण का काम रींगस से नारनौल की तरफ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की योजना ऐसी होनी चाहिए, जिससे परियोजना जल्द पूरी हो और ट्रेनों का संचालन भी कम प्रभावित हो। क्षेत्र के यात्रियों को उम्मीद है कि दोहरीकरण पूरा होने से नारनौल की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा में लगने वाला समय कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed