{"_id":"6a9aaa326f5600019e0296cc","slug":"video-devotees-thronged-temples-in-kanina-on-janmashtami-enchanting-decorations-became-the-center-of-attraction-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, मनमोहक सजावट बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, मनमोहक सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
कनीना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को कनीना में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रीश्याम मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे और महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
श्रीश्याम मंदिर के पुजारी प्रदीप शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता में दिए गए उपदेशों को आत्मसात कर जीवन में अपनाना चाहिए। गीता का संदेश मनुष्य को परिस्थितियों से घबराने के बजाय अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने की सीख देता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। पुजारी प्रदीप शास्त्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रात 9:15 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण और श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ 56 भोग अर्पित किया जाएगा और इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।