{"_id":"6819d2ff5a1def7b3c0ba11a","slug":"video-bus-service-started-in-the-afternoon-from-the-rural-route-connecting-four-assembly-constituencies-in-mahendragarh-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में चार विधान सभाओं को जोड़ने वाले ग्रामीण रूट से दोपहर के समय बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में चार विधान सभाओं को जोड़ने वाले ग्रामीण रूट से दोपहर के समय बस सेवा शुरू
अब महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को दोपहर के समय रेवाड़ी के लिए बस सेवा मिलनी शुरू हो गई है। यह बस प्रतिदिन रेवाड़ी डिपो से 10:55 बजे चलकर ग्रामीण रूट से होते हुए दोपहर एक बजे महेंद्रगढ़ शहर के मसानी चौक पर पहुंचेगी। मसानी चौक से 1:20 बजे वापसी इसी रूट से तीन बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
मंगलवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचने पर चालक धर्मबीर व परिचालक सुरेंद्र का सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने फूलमाला पहनाई व लड्डु खिलाकर स्वागत किया। इस बस सेवा के शुरू होने से चार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली व बावल के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। बस को चलवाने के लिए सामाजिक संगठन के पिछले पांच माह से संघर्ष कर रहें थे क्याेंकि रेवाड़ी से दोपहर 9:30 के बाद 12:30 बजे ही बस सेवा थी। अब यह बस रेवाड़ी डिपो से 10:55 पर चलकर 1:20 बजे शहर के मसानी चौक पर पहुंचेगी।
इन गांवों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
बवानियां-कुंड-रेवाड़ी रूट पर दोपहर के समय बस सेवा के शुरू होने पर गांव कुंड, भैरू का बांस, मोहनपुर, नांगल, ऊंचा, नीचा, गोमला, सुंद्रह, भोजावास, बवानियां, डुलाना गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह बस महेंद्रगढ़ के मसानी चौक से प्रतिदिन इसी निर्धारित ग्रामीण रूट से होते हुए रेवाड़ी जाएगी। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने स्थानीय प्रतिनिधियों व अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, संदीप बचीनी मंडल अध्यक्ष भाजपा, वेदप्रकाश अड्डा इंचार्ज, हवा सिंह, आशीष, मदन, राजेंद्र, महेंद्र, पवन, जगदीप, रणसिंह, मनोज, ललित, अमर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।