{"_id":"6a8987107c3c6e7f6301a248","slug":"video-talks-between-sanitation-workers-and-minister-krishan-bedi-fail-strike-to-continue-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी रखने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी रखने का ऐलान
कुरुक्षेत्र। पिछले 17 दिन से जारी हड़ताल के बीच आज कुरुक्षेत्र में हुई नगर निकाय कर्मचारी संघ व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बीच वार्ता विफल रही। फिलहाल किसी भी मांग पर शांति नहीं बन पाई है जिसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 24 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी।
बॉक्स
कानूनी अड़चन होने के चलते पक्का किए जाने की मांग पर बिगड़ी बात
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वार्ता के बाद कहा कि कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि इसमें कानूनी अड़चन है। सरकार इन अड़चनों को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अगले दो-तीन दिन बाद उनके मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात करवाई जाएगी। ऐसे में फिलहाल वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।