{"_id":"6af3785837a8d3428d09909b","slug":"stubble-stock-kept-smoldering-for-38-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163915-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 38 घंटे तक धधकता रहा पराली का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 38 घंटे तक धधकता रहा पराली का स्टॉक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव हथीरा में करीब पांच एकड़ में फैले पराली के स्टॉक में लगी आग पर दमकल विभाग ने करीब 38 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को 50 से अधिक फेरे लगाने पड़े। रविवार आधी रात को लगी आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए जेसीबी की मदद भी लेनी पड़ी। आग लगने से बड़ी मात्रा में पराली की गांठें जल गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
दमकल अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि स्टॉक में पराली और फसल अवशेषों की गांठें जमा होने के कारण आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पानी की बौछारों का आग पर सीधा असर नहीं हो रहा था। आग गांठों के अंदर ही अंदर सुलगती हुई फैल रही थी। ऐसे में जेसीबी से गांठों को पलटवाकर उन पर पानी डाला गया।
दमकल विभाग की दो गाड़ियों और कर्मचारियों ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि कितनी गांठें जली हैं और आग लगने के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है। आग से उठे धुएं के गुबार ने भी वातावरण को प्रभावित किया। पहले ही दिवाली पर आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ था।