Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: On the occasion of Dhanteras, 63 villages in Ladwa received a gift worth ₹13.23 crore; cheques totaling ₹34.53 lakh were also distributed to three *gaushalas* (cow shelters).
{"_id":"6aede72592263a392a049c17","slug":"video-kurukshetra-on-the-occasion-of-dhanteras-63-villages-in-ladwa-received-a-gift-worth-rs1323-crore-cheques-totaling-rs3453-lakh-were-also-distributed-to-three-gaushalas-cow-shelters-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: धनतेरस पर लाडवा के 63 गांवों को 13.23 करोड़ की सौगात, तीन गौशालाओं को भी 34.53 लाख के चेक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: धनतेरस पर लाडवा के 63 गांवों को 13.23 करोड़ की सौगात, तीन गौशालाओं को भी 34.53 लाख के चेक वितरित
कुरुक्षेत्र। विधानसभा क्षेत्र लाडवा केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर और परिवार है। यहां के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह हर हाल में निभाई जाएगी। यह संकल्प है कि इस विकास की रफ्तार कभी थमने नहीं देंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे शुक्रवार को लाडवा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तो वहीं क्षेत्र के 63 गांवों को 13.23 करोड़ रुपए की सौगात दी। इन इन गांवों को 21- 21 लाख रुपए देने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व हमें पांच अलग-अलग संदेश देता है। धनतेरस आरोग्य और धन-धान्य का प्रतीक है, दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का पर्व है, गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है, जबकि भाई दूज रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ाने का पर्व है। मुख्यमंत्री ने धनतेरस के पावन अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों और पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिकाओं के बैंक खातों में सीधे 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की है। उन्होंने श्री कृष्ण गोशाला समिति लाडवा को लगभग 7.34 लाख, अखंड गौशाला मथाना को लगभग 7.63 लाख रुपए और मथाना गोवंश धाम एवं अनुसंधान संस्थान लगभग 19.56 लाख रुपए का चेक वितरित किया। इसके अलावा गांवों के विकास के लिए पंचायतों को 1,158 करोड़ रुपये की किस्त जारी, स्थानीय निकायों को 1,727.80 करोड़ रुपये जारी किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा के लोगों ने हमेशा प्रेम, भाईचारे और अपने पन की भावना से एक-दूसरे का साथ दिया है। धन-दौलत तिजोरी में रहती है, लेकिन असली पूंजी इंसान के दिलों में बसती है। हमें त्योहारों पर उन लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए, जो किसी परेशानी से गुजर रहे हैं। किसी बुजुर्ग का हाल पूछना, जरूरतमंद पड़ोसी की मदद करना और बच्चों तथा युवाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना ही सच्चे समाज धर्म का परिचायक है। दीपावली मिलन समारोह अपने लोगों से मिलने, पुरानी यादें साझा करने और भविष्य की राह तय करने का अवसर है। राजनीति में पद से बड़ा जनता का भरोसा होता है और यह भरोसा सेवा, समर्पण तथा सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने से अर्जित होता है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सैनी, मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, ï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्किट कमेटी चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।