Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement of mustard and sunflower to begin soon at Pipli Mandi: Shyam Singh

पिपली मंडी में जल्द शुरू होगी सरसों व सूरजमुखी की खरीद : श्याम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Procurement of mustard and sunflower to begin soon at Pipli Mandi: Shyam Singh
पिपली/कुरुक्षेत्र। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को पिपली अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद व उठान कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने खरीद और उठान में अव्वल रहने पर अधिकारियों व आढ़तियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी में जल्द सरसों व सूरजमुखी की खरीद शुरू की जाएगी। साथ ही किसानों के लिए रेस्ट हाउस बनाने की मांग पर भी विचार किया जाएगा। मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचने पर चेयरमैन सतीश कुमार, जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला महासचिव धर्मपाल मथाना, वाइस चेयरमैन अमीरचंद और सचिव गुरमीत सैनी सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि किसानों, आढ़तियों व व्यापारियों को खरीद के दौरान परेशानी नहीं आने दी गई और किसानों को 72 घंटे में भुगतान किया गया। इस दौरान आढ़तियों व किसानों ने सरसों, सूरजमुखी की खरीद और रेस्ट हाउस बनाने की मांग रखी। कृषि मंत्री ने अन्य मांगों पर भी विचार कर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर मामचंद मुकरपुर, गरजा सिंह कश्यप, अमरेंद्र सिंह, नीरज अग्रवाल, पवन मदान, प्रदीप कुंद्रा, अंकुश गर्ग और हरिराम सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed