{"_id":"6af8c24434528b8e58064fa9","slug":"prospective-tourist-guides-gaining-knowledge-about-the-pilgrimage-sites-within-the-48-kos-kurukshetra-region-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164060-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों का ज्ञान अर्जित कर रहे भावी पर्यटक गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों का ज्ञान अर्जित कर रहे भावी पर्यटक गाइड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भावी पर्यटक गाइडों को परिचित करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से शनिवार को पांच दिवसीय 48 कोस कुरुक्षेत्र तीर्थ भ्रमण एवं अध्ययन यात्रा शुरू की गई। पहले दिन प्रशिक्षु गाइडों ने जिले के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और महत्व की जानकारी हासिल की। यात्रा का शुभारंभ श्रीकृष्ण संग्रहालय से हुआ।
भ्रमण के दौरान पुरातत्वविद् डॉ. मनोज कुमार ने तीर्थों की ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। वहीं आचार्य संस्कृतानंद हरि ने पौराणिक प्रसंगों, धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक महत्व से प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं को तथ्यों और धार्मिक परंपराओं के आधार पर तीर्थों को समझने का अवसर मिला।
पहले दिन इन तीर्थों का किया भ्रमण
प्रशिक्षुओं ने बीड़ पिपली स्थित रंतुक यक्ष तीर्थ, अभिमन्युपुर स्थित अदिति तीर्थ, दयालपुर स्थित बाणगंगा, कमोदा स्थित काम्यक तीर्थ, भौर सैयदां स्थित भूरिश्रवा तीर्थ और सारसा स्थित शालिहोत्र तीर्थ का भ्रमण किया। इसके अलावा अरनाय स्थित अरुणाय तीर्थ, थाणा स्थित ब्रह्म तीर्थ, मांगना स्थित सप्त सारस्वत तीर्थ तथा पिहोवा के प्राची तीर्थ, विश्वामित्र का टीला और सरस्वती तीर्थ का अवलोकन किया।
विज्ञापन
पर्यटकों को सही जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि 48 कोस कुरुक्षेत्र की भूमि देश की अमूल्य धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां का प्रत्येक तीर्थ प्राचीन इतिहास, पौराणिक परंपराओं और आध्यात्मिक मान्यताओं को समेटे हुए है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं तक इनकी महत्ता सही एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने में प्रशिक्षित गाइडों की अहम भूमिका है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक और प्रायोगिक जानकारी दी जा रही है।