Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Markets bustle with activity for Chhath Puja; strong sales boost enthusiasm among traders.

Kurukshetra News: छठ पूजा से बाजार गुलजार ,अच्छी बिक्री से बढ़ा व्यापारियों में उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Markets bustle with activity for Chhath Puja; strong sales boost enthusiasm among traders.
कुरुक्षेत्र। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है। बाजार भी छठ पूजा के सामान से सजे हुए हैं। पर्व के चलते मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों की इस चहल-पहल से स्थानीय दुकानदारों में खुशी की लहर है व उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

पूजन सामग्री,फल और पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापारियों का कहना है कि छठ पर्व को लेकर बाजार में जबरदस्त रौनक है और ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार में बांस के सूप, दउरा और मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि छठ पर्व के लिए उन्होंने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया था, जिसकी अब तेजी से बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

किराना और पूजन सामग्री के दुकानदारों के अनुसार, गुड़, शुद्ध घी, सिंदूर और पीतल के बर्तनों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, जो देर रात तक बनी रही। कपड़ा व्यापारियों ने भी बताया कि छठ पर्व को लेकर महिलाओं में पारंपरिक पीले और लाल रंग की साड़ियों की खरीदारी का खासा क्रेज है, जिससे बाजार में त्योहारी सीजन जैसा माहौल बना हुआ है। इसके अलावा, एक स्थानीय फल विक्रेता ने बताया कि पूजा में लगने वाले केला, सेब, नारियल, गन्ना और अन्य मौसमी फलों की मांग सबसे ज्यादा है, जिससे फलों के कारोबार में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed