Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab Saini reaches Kurukshetra Offers prayers at Neeldhari Gurudwara in Pipli unveils development projects

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी: पिपली के नीलधारी गुरुद्वारा में टेका माथा, विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Sun, 15 Nov 2026 02:47 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 15 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिपली गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्रों को 44 करोड़ 83 लाख रुपये की 6 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले पिपली के निर्धारित गुरुद्वारा में माथा टेककर अरदास की। मुख्यमंत्री  ने 44 करोड़ 83 लाख रुपये की 6 परियोजनाओं से पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को सौगात दी।

विज्ञापन


13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का  शिलान्यास किया। 13 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन




इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
1. कुरुक्षेत्र सेक्टर-28 में 5 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन
2. जोगना खेड़ा में 6 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेश
3. मिर्जापुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र
4. दयालपुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र

इन परियोजनाओ का किया शिलान्यास
1. पिपली, बीड़ पिपली और पिपली से लाडवा रोड की ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों के लिए 22 करोड़ 47 लाख 40 हजार रुपए की लागत से सीवरेज व्यवस्था तथा 6.50 एमएलडी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

2. थानेसर में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण, सुधार व सौंदर्गीकरण, जिसमें कुरुक्षेत्र द्वार और उमरी द्वार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed