{"_id":"684d842bd68a4d0d2d0407bc","slug":"video-hsgmc-meeting-in-kurukshetra-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अब एचएसजीएमसी का आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ नहीं होगा पास, होगी पूरी बहस : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अब एचएसजीएमसी का आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ नहीं होगा पास, होगी पूरी बहस : झींडा
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी जहां संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयासों में लगी है वहीं किसी भी तरह का नाजायज खर्च नहीं होने दिया जाएगा। हर खर्च पर पहले गंभीरता से मंथन होगा जिसके बाद ही उसे मंजूरी दी जाएगी। यहीं नहीं 25 जून को गुरुद्वारा छठी पातशाही में आम बजट की बैठक होगी, जिसमें संस्था के सभी 49 सदस्य शामिल होंगे। आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ पास नहीं होगा, बल्कि पूरी बहस होगी।
यह दावा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने किया। वे शनिवार को कमेटी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सेवा संभालने वाली हरियाणा कमेटी के पहले आम बजट पर हर बिंदू पर विचार-विमर्श होगा। अगर किसी भी प्रकार का कोई नाजायज खर्च कहीं नजर आया, तो उसे बजट से बाहर कर दिया जाएगा। चुनाव के उपरांत पिछले तीन महीनों में ही संस्था द्वारा 25 करोड की एफडी करवाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।