फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने की मेजबानी

Fri, 21 Aug 2026 12:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने दोनों टीमों की मेजबानी की।

विज्ञापन
India High Commissioner to Sri Lanka Santosh Jha hosted Indian men's cricket team at India House in Colombo
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त के साथ टीम इंडिया - फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की। भारतीय उच्चायुक्त ने इस मैच से पहले श्रीलंकाई टीम की भी मेजबानी की। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। 

 
India High Commissioner to Sri Lanka Santosh Jha hosted Indian men's cricket team at India House in Colombo
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की और इसे एक यादगार शाम बताया। बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट में कहा, कोलंबो में एक यादगार शाम! श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंडिया हाउस में भारतीय टीम की मेजबानी की।
India High Commissioner to Sri Lanka Santosh Jha hosted Indian men's cricket team at India House in Colombo
कोच गंभीर के साथ भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा - फोटो : BCCI
उच्चायुक्त ने किया पोस्ट
उच्चायुक्त संतोष झा ने भी एक्स पर कहा कि वह भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कैसे मजबूत करता है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहे हैं। श्रीलंका में चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान भारत और श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके खुशी हुई। क्रिकेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी संबंधों को मजबूत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India High Commissioner to Sri Lanka Santosh Jha hosted Indian men's cricket team at India House in Colombo
भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत सीरीज में आगे 
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगी और जीत के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने गॉल में हुए शुरुआती टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट की बात करें तो भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। इस जीत में मानव सुथार के करियर के पहले 10 विकेट और पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रनों ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed