{"_id":"6a876630e8256e56a50ea7e4","slug":"prostitution-racket-busted-in-two-hotels-fir-lodged-against-five-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159813-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। किरमच रोड पर दो होटलों में पुलिस की छापेमारी के बाद सामने आए वेश्यावृत्ति के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार शाम की गई छापेमारी में दो होटलों से छह युवतियों और चार युवकों को काबू किए जाने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति व तीन लोगों पर वेश्यावृत्ति की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इनमें एक होटल का संचालक, दूसरे होटल का मैनेजर और दो युवक शामिल हैं, जबकि दूसरे होटल के संचालक की तलाश जारी है। मामले का अनुसंधान डीएसपी शाहाबाद सिद्धार्थ की देखरेख में थाना केयूके की टीम कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों होटलों में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे केवल होटल संचालक थे या कोई संगठित नेटवर्क भी काम कर रहा था।
दो होटलों में एक साथ पहुंची पुलिस की टीमें : डीएसपी सिद्धार्थ के अनुसार किरमच रोड पर प्रजापति धर्मशाला से कुछ दूरी पर स्थित अरमान होटल और हरियाणा होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ बुधवार शाम दोनों होटलों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों तीन-तीन युवतियां मिलीं। इनके साथ चार युवक भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवतियां पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार और हरियाणा की रहने वाली हैं। पूछताछ के बाद युवतियों को नियमानुसार रिहा कर दिया गया, जबकि मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
डीएसपी सिद्धार्थ के अनुसार कार्रवाई के दौरान हरियाणा होटल के मैनेजर हांसी निवासी अभिषेक, कुरुक्षेत्र निवासी दो ग्राहकों मोहित और प्रवीण कुमार तथा अरमान होटल के संचालक करनाल जिले के कोयर गांव निवासी बलदेव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरियाणा होटल के संचालक अजय की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।