फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   World Entrepreneurship Day will be celebrated at KU today

Kurukshetra News: आज केयू में मनाया जाएगा विश्व उद्यमिता दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
World Entrepreneurship Day will be celebrated at KU today
कुरुक्षेत्र। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 21 अगस्त को विशेष कार्यक्रम होगा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सीनेट हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सात उद्यमी विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे और अपने कारोबार के अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चाणक्य डेयरी उत्पाद प्राइवेट लिमिटेड के विनोद कुमार दत्त, केयरवेल ग्लास एंड एम्प्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के राजन गुप्ता, पेबिंगो के प्रवीण वधवा और टास्क एन बेक्स की आस्था शामिल होंगी। स्पेक्ट्रा टेलीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के संजय कंसल, हेयर स्मार्ट लॉन्ड्री के हेमंत भल्ला तथा उद्यमी सुजेना शेरॉन भट्ट भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। विद्यार्थियों को कारोबार शुरू करने, नए विचारों को आगे बढ़ाने और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य उद्यमशीलता, नवाचार, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed