फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Dussehra Ground resonates with chants of 'Jai Shri Ram'; Dussehra celebrated with great fervor.

करनाल: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा दशहरा ग्राउंड, धूमधाम से मनाया दशहरा

Tue, 20 Oct 2026 10:24 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:24 PM IST
Karnal: Dussehra Ground resonates with chants of 'Jai Shri Ram'; Dussehra celebrated with great fervor.
करनाल। जिलेभर में मंगलवार को दशहरे का त्योहार धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सेक्टर-4 स्थित नमस्ते चौक के पास दशहरा ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। जैसे ही पुतलों में आग लगी, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आसमान में उठती आग की लपटों और आतिशबाजी के बीच लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। दशहरा ग्राउंड में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और शहरवासी पहुंचे। लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर विजयादशमी का पर्व मनाया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विजयादशमी असत्य, अहंकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म तथा अच्छाई की विजय का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामलीला सभा को 20 किलोवाट का सोलर प्लांट देने की घोषणा भी की। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर पूरी दुनिया को अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अनेक प्रकार की बुराइयां छिपी होती हैं। इन बुराइयों को पहचानकर त्यागने की जरूरत है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और एक बेहतर समाज का निर्माण हो। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पर्व वर्षों से बुराई के अंत और अच्छाई की स्थापना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। यह त्योहार हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध और अन्य बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देता है। सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ समाज के नवनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद संकल्प भंडारी, श्री रामलीला सभा के प्रधान कपिल गर्ग, सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष दीवान, सह सचिव अनुज जायसवाल, सदस्य अंकित गर्ग, राघव गर्ग, उमेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। रामलीला सभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा रावण दहन से पूर्व श्री रामलीला सभा की ओर से श्री रामलीला भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, अशोक वाटिका, भगवान शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम-माता सीता की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही बच्चों की ओर से मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने और नशे की रोकथाम का संदेश देती झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गाजे-बाजे के साथ पहुंचे हनुमान स्वरूप दशहरा ग्राउंड में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के दहन से पहले विभिन्न धार्मिक सभाओं के हनुमान स्वरूप गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। हनुमान स्वरूपों ने रावण के पुतले के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उसकी परिक्रमा की। इसके बाद परंपरा के अनुसार पुतले पर प्रहार किया गया। इस दौरान श्री रुद्र अवतार, जुण्डला गेट, श्री हनुमान सेवादार सेक्टर-16 और श्री ब्रह्मकुंड हनुमान सभा रामनगर सहित अन्य सभाओं के हनुमान स्वरूपों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़े हनुमान स्वरूपों ने छोटे हनुमान स्वरूपों का प्रणाम स्वीकार कर उन्हें गले लगाया और आशीर्वाद दिया। इस दृश्य को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही। मेले में महिलाओं ने की खरीदारी, बच्चों ने झूलों का लिया आनंद दशहरा ग्राउंड में आयोजित मेले में लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। महिलाओं ने घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की, वहीं लोगों ने चाट-पकौड़ी और अन्य लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बच्चों ने खिलौने खरीदे और विभिन्न झूलों का आनंद लिया। पहली बार उल्टे क्रम में हुआ पुतलों का दहन इस बार श्री रामलीला सभा के दशहरा आयोजन में पुतलों के दहन का क्रम चर्चा का विषय रहा। आयोजन में पहली बार पुतलों का दहन उल्टे क्रम में हुआ। परंपरागत रूप से रावण दहन के साथ लंका दहन का दृश्य प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन इस बार पुतलों के दहन के बाद लंका जलाई गई। इस बदलाव को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। अधजले रावण के पुतले को लेकर पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत रावण दहन के दौरान अधजले पुतले को लेकर कुछ युवकों की गतिविधियों से स्थिति असहज हो गई। आग की लपटों के बीच युवक अधजले रावण के पुतले को पंडाल में लेकर घूमते रहे। इससे मौके पर अफरा-तफरी की आशंका बनी रही। स्थिति को संभालने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दशहरे के आयोजन में उमड़ी भीड़ के बीच इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा-कोट ईसे खां रोड पर हादसा, दो की मौत

वीडियो: नाहन में खुला श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र

20 Oct 2026

मंडी: स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन चलाकर आत्मनिर्भर बनीं सराज की आरती

20 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य महानिदेशक का औचक निरीक्षण, सीएमएस और सीएमओ रहे मौजूद

20 Oct 2026

बागपत में दो बहनों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

20 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: श्याम नगर में तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

20 Oct 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर चार हजार हिंदू छात्रों की बड़ी उलझन

20 Oct 2026
विज्ञापन

दशहरे को लेकर अमृतसर में पुलिस अलर्ट, तीनों जोन में निकाला फ्लैग मार्च

20 Oct 2026

रायपुर का अनोखा कंकाली मठ

20 Oct 2026

कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर में कन्या पूजन और हवन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न, विधायक संजय रत्न ने किया समापन

20 Oct 2026

शिमला में एसएफआई ने भाजपा, आरएसएस और ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

20 Oct 2026

बदायूं: अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

20 Oct 2026

Meerut: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली मां दुर्गा की यात्रा, गंगनहर में प्रतिमा विसर्जन

20 Oct 2026

Meerut: सुलोचना सती के मार्मिक मंचन से दर्शकों की आंखें हुईं नम

20 Oct 2026

कांगड़ा में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकाला पथ संचलन; 7 साल के युवी ने खींचा ध्यान

20 Oct 2026

Meerut: हस्तिनापुर रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच हुआ भीषण युद्ध

20 Oct 2026

Meerut: मवाना में मकान में लगी आग, जिंदा जलकर युवक की मौत

20 Oct 2026

Meerut: मखदूमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

20 Oct 2026

Meerut: मध्य गंगनगर में किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

20 Oct 2026

Meerut: हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिजनों से मिले विधायक अतुल प्रधान, आर्थिक सहायता के चेक दिए

20 Oct 2026

गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक निकलेगी योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा

20 Oct 2026

VIDEO: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब

20 Oct 2026

साई भजनों से भक्तिमय हुआ नाहन, प्रभात फेरी निकालकर मनाया श्री सत्य साई बाबा का अवतरण दिवस

20 Oct 2026

सोलन: कंडाघाट में दशहरा उत्सव की धूम, 50 फीट का रावण बना आकर्षण; कबड्डी में 13 टीमों ने दिखाया दम

20 Oct 2026

VIDEO: ग्राफिक्स की दुकान में भीषण आग, 12 लाख का सामान जलकर राख; दमकल पहुंचने से पहले बुझाई आग

20 Oct 2026

बरनाला हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

खरड़ की ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शाैरी के परिजनों को अमित शाह से नहीं मिल दिया गया

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

20 Oct 2026

Meerut: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाथूराम गोडसे धाम में किया शस्त्र पूजन

20 Oct 2026

Meerut: क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्रों का पूजन और प्रदर्शन

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed