फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress held a protest march and raised slogans against the government.

Karnal News: कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Congress held a protest march and raised slogans against the government.
बाबैन। मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन करते अंबाला विधायक निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष मेवा सिंह एवं - फोटो : samvad
बाबैन। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुरानी अनाजमंडी में कार्यकर्ता एकत्रित होकर मेन बाजार से तहसील परिसर तक रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शन की अगुवाई अंबाला विधायक व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने की।
विज्ञापन


अंबाला विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में यदि सवाल हैं तो चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए। जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का विश्वास लगातार कम हो रहा है। आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं, किसानों और आम जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। युवा रोजगार के लिए, किसान फसलों के उचित मूल्य के लिए और आम व्यक्ति महंगाई जैसी समस्याओं को लेकर परेशान है। ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल पांचाल, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, राकेश अग्रवाल, लाभसिंह घिसरपड़ी, हरकेश सैनी, संजीव सैनी भूखड़ी, गुरदेव सूरा, परवीन सिंगला, प्रिंस घिसरपड़ी, शमशेर मलिक, रामपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed