फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity will be provided for eight hours each to two groups.

Karnal News: दो ग्रुपों में मिलेगी आठ-आठ घंटे बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be provided for eight hours each to two groups.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ ​स्थित बिजली निगम का सर्कल कार्यालय। संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से जारी रूरल डोमेस्टिक सप्लाई (पीआरएम) शेड्यूल प्रभावी कर दिया गया। इसके तहत कृषि बिजली आपूर्ति को सिंगल ग्रुप और दो ग्रुपों में बांटकर अलग-अलग समय निर्धारित किया है। शेड्यूल के अनुसार कृषि बिजली के सिंगल ग्रुप में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक लगातार आठ घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं पीएटी श्रेणी के लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक और रात 7:30 से अगले दिन सुबह 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति का समय तय किया गया। अधीक्षक अभियंता मदन जिंदल ने बताया कि कृषि बिजली के दो ग्रुपों के लिए भी आठ-आठ घंटे का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। ग्रुप-1 में रात 1:15 से सुबह 9:15 बजे तक और ग्रुप-2 में सुबह 9:15 से शाम 5:15 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी। पीएटी सिंगल फेज सप्लाई के तहत ग्रुप-1 में सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक और शाम 5:45 से अगले दिन रात 12:45 बजे तक आपूर्ति का समय निर्धारित है। ग्रुप-2 में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक और रात 8:30 से अगले दिन सुबह 3:30 बजे तक बिजली दी जाएगी। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ग्रुपों को प्रत्येक तीसरे दिन बदला या जरूरत के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed