{"_id":"6ad744ea656b68006b0c460e","slug":"video-ayushmann-khurrana-and-sara-ali-khan-paid-their-respects-at-sri-harmandir-sahib-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
अपनी नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर फिल्म कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मंगलवार को अमृतसर पहुंचे। दोनों कलाकारों ने सबसे पहले श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सरबत के भले की अरदास की। इसके बाद दोनों कलाकार अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी और वहां मौजूद लोगों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दोनों कलाकार अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया।
दोनों कलाकारों के अमृतसर पहुंचने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही। फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर अमृतसर पहुंचे कलाकारों के कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद अटारी बॉर्डर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखना उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा।
ऐसे में दोनों कलाकारों ने अपने दौरे के दौरान गुरु घर में माथा टेकने के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का भी आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।