Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: 570 players appear for trials across five sports; district team to be selected soon
{"_id":"6ad3a22e3eded90c010dcc35","slug":"video-karnal-570-players-appear-for-trials-across-five-sports-district-team-to-be-selected-soon-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: पांच खेलों में 570 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, जिला टीम का जल्द होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: पांच खेलों में 570 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, जिला टीम का जल्द होगा चयन
करनाल। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय खेल ट्रायल के अंतिम दिन कर्ण स्टेडियम में कुल पांच खेलों के ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के अंतिम दिन विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए 570 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इन ट्रायल्स में तड़के से ही युवाओं और उनके अभिभावकों का पहुंचना शुरू हो गया था। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से ट्रायल्स संपन्न कराए जा रहे है। प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन पांच खेलों में नेटबाॅल, थ्रो बॉल, बेसबॉल, वाॅलीबाॅल और कुश्ती खेल शामिल है। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने आयोजन की सफलता और खिलाड़ियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा खेल महाकुंभ प्रदेश के युवाओं के लिए अपनी खेल क्षमता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोहा मनवाने का पहला और बेहद मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य हर एक योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।