Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In Karnal, a body remains in the mortuary 24 hours after a post-mortem; the number of demands has risen from two to four.
{"_id":"6af95978bc971a22c308c5d7","slug":"video-in-karnal-a-body-remains-in-the-mortuary-24-hours-after-a-post-mortem-the-number-of-demands-has-risen-from-two-to-four-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में पोस्टमार्टम के बाद भी 24 घंटे से मोर्चरी में रखा शव, दो से बढ़ कर चार हुईं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में पोस्टमार्टम के बाद भी 24 घंटे से मोर्चरी में रखा शव, दो से बढ़ कर चार हुईं मांगें
गांव बीजणा निवासी जितेंद्र कुमार की सीआईए-2 की कस्टडी में मौत के मामले में परिजनों का विरोध लगातार जारी है। पोस्टमार्टम होने के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी परिजनों ने शव नहीं उठाया है। पहले सस्पेंड और मुकदमे की मांग के बाद अब परिजनों की मांग बढ़ गई है।
वे पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े हैं। साथ ही पूरी सीआईए यूनिट की बर्खास्तगी, पारिजाओं को शस्त्र लाइसेन्स और मुआवजे की मांग भी की है। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक एफआईआर दर्ज कर उसकी प्रति उन्हें नहीं दी जाती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों के साथ राजपूत समाज के लोग और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
परिजनों की मांग है कि मामले में सीआईए की पूरी टीम के साथ संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बजाय सेवा से बर्खास्त करने, सीआईए कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग उठाई है। परिवार के दो सदस्यों को आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने की मांग भी की गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है।
मीडिया से बातचीत में मृतक के भाई रिंकू और ताऊ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि इससे पहले परिवार के एक अन्य सदस्य को पुलिस ने उठाया था और उसे छोड़ने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए थे। परिजनों के मुताबिक, इस रकम का इंतजाम करने के लिए उन्हें जमीन तक बेचनी पड़ी थी। उन्होंने सीआईए स्टाफ पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
मृतक के ताऊ ने गांव के ही गुरदीप नाम के व्यक्ति पर पुलिस के साथ मिलकर रंजिश के तहत जितेंद्र को फंसाने और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। परिवार ने संबंधित व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, 11 नवंबर को पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में जितेंद्र को घर से लेकर गए थे। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। परिवार का आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर सीआईए-2 पहुंची टीम को तत्कालीन प्रभारी ने लिखित में बताया था कि जितेंद्र वहां मौजूद नहीं है।
परिजनों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस ने उसके सीआईए में होने से इनकार किया था तो बाद में उसकी मौत की सूचना कैसे मिली। उन्होंने सीआईए कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जांच में शामिल करने की मांग की है।
तीन पुलिसकर्मी निलंबित, मजिस्ट्रेट जांच जारी
मामले में सीआईए-2 प्रभारी प्रवीण कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। चार डॉक्टरों के पैनल ने जितेंद्र का पोस्टमार्टम किया था और विसरा सुरक्षित रखा गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू मामले की जांच कर रही हैं। पुलिसकर्मी को गोली लगने की घटना की भी मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। इसके बावजूद परिजन एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
धरने पर पहुंचे मानवाधिकार कार्यकर्ता राम सिंह राणा और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों की जांच होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। देर रात तक परिजन मोर्चरी के बाहर डटे रहे और शव नहीं उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।