Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
God does not hunger for wealth; He hungers for love and devotion: Mridul Krishna Goswami
{"_id":"6b04581e7f35c9238200be87","slug":"video-god-does-not-hunger-for-wealth-he-hungers-for-love-and-devotion-mridul-krishna-goswami-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान धन के नहीं, प्रेम और भक्ति के भूखे हैं : मृदुल कृष्ण गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान धन के नहीं, प्रेम और भक्ति के भूखे हैं : मृदुल कृष्ण गोस्वामी
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सत्य और धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला जीवन दर्शन है। जो कर्म हमें सत्य से जोड़ता है, वही वास्तविक भागवत कर्म है। श्रीमद्भागवत मनुष्य को शुभ कर्म करने के साथ-साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देती है।
वृंदावन की महिमा का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि यह वह पावन धरा है, जहां प्रभु को प्रेम के बंधन में बांधा जा सकता है। भगवान को पाने के लिए 56 भोग, महंगे वस्त्र और दिखावे की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भगवान धन के नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति के भूखे हैं। उन्हें सच्चे मन से की गई भक्ति अत्यंत प्रिय है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 24 घंटे में से 23 घंटे 59 मिनट संसार के कार्यों में लगाएं, लेकिन एक मिनट पूरी एकाग्रता के साथ प्रभु के ध्यान में अवश्य बिताएं। यदि वह एक मिनट भी सच्चे मन से प्रभु को समर्पित किया जाए तो उसका विशेष फल मिलता है।
कीर्तन में झूमकर बजाएं ताली
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने सत्संग और कीर्तन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को झूमकर ताली अवश्य बजानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कीर्तन में पहली ताली भक्त प्रह्लाद ने बजाई थी। कीर्तन में जब श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हैं तो उनके सिर से पाप झड़कर जमीन पर गिरते हैं, जबकि जो भक्ति में नहीं झूमते, उनके सिर पर पाप का बोझ बना रहता है। इसलिए सत्संग और कीर्तन में पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।