Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crowding in buses becomes a problem; passengers had to wait for a seat.

बसों में भीड़ बनी परेशानी, सीट के लिए करना पड़ा इंतजार

Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
Crowding in buses becomes a problem; passengers had to wait for a seat.
करनाल। भाई दूज पर घर पहुंचने की जल्दी यात्रियों के लिए परेशानी बन गई। बस अड्डे पर बस पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उसकी ओर दौड़ पड़ती। किसी ने खिड़की पकड़कर बस में चढ़ने की कोशिश की तो कोई छत पर सवार हो गया। कई यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे पर लटककर सफर किया। त्योहार पर अपनों तक पहुंचने की जल्दबाजी में लोगों ने सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया। पुराना बस अड्डा हो या नेशनल हाईवे-44 के चौराहे, हर तरफ यात्रियों की भीड़ और बसों के इंतजार में खड़े लोग नजर आए। रोडवेज की ओर से बुधवार को सभी 178 बसों का संचालन किया गया। निजी परिवहन समितियों की 100 बसें भी मार्गों पर दौड़ीं। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या के आगे इंतजाम कम पड़ गए। बसों में सीट मिलना तो दूर, खड़े होने की जगह पाना भी मुश्किल रहा। बस आते ही यात्री बिना यह देखे चढ़ने के लिए दौड़ते कि वह उनके गंतव्य की है भी या नहीं। कई लोग बसों की छत पर बैठकर कई किलोमीटर तक गए। यह स्थिति परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े करती रही। बसों में जगह नहीं मिली तो लोगों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। इससे शहर के प्रमुख मार्गों और नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह जाम लगा रहा। इसमें वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहार पर घर पहुंचने की खुशी के बीच लोगों का काफी समय सड़क पर ही बीत गया। टैक्सी चालकों ने दोगुना वसूला किराया बसों में जगह नहीं मिलने का फायदा टैक्सी चालकों ने भी उठाया। सामान्य दिनों में करीब 150 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से चलने वाली टैक्सियों में 300 से 500 रुपये तक किराया मांगा गया। अंबाला जाने वाली संजना, शिखा और राजू ने बताया कि उन्हें निर्मल कुटिया चौक पर करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद टैक्सी मिली, जिसमें 120 रुपये प्रति सवारी किराया लिया गया। उन्होंने बताया कि बसों और टैक्सियों दोनों में भीड़ थी। ऐसे में मजबूरी में निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। वर्जन दिवाली और भाई दूज पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद की गई थीं। रोडवेज बसों ने अतिरिक्त फेरे भी लगाए। भाई दूज के दिन बसों का संचालन देर रात तक किया गया, ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: हिम अटल सेवा समिति के खेल महाकुंभ का विधिवत समापन

11 Nov 2026

अयोध्या: अंतर्राष्ट्रीय दंगल में दिल्ली के आसिफ ने मारी बाजी

11 Nov 2026

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा भाजपा हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढे

11 Nov 2026

आढ़तियों ने बंद रखी नई अनाज मंडी, एक लाख बैग धान का करवाया उठान

11 Nov 2026

अजय सिंह चौटाला के समय मिली नौकरियों का मुकाबला मोदी सरकार नहीं कर सकती: दिग्विजय चौटाला

11 Nov 2026
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों में सोडियम की चोरी से नप को लगी करीब 5 लाख की चपत

हादसे के बाद जांच से बच रहा गुभाना का जैन प्लांट प्रबंधन, दो बार पहुंची श्रम विभाग की टीम को नहीं मिला कोई जिम्मेदार

विज्ञापन

27 वार्डों में वार्ड समितियों की बैठकें बनीं मजाक, कहीं पार्षद नदारद तो कहीं सदस्य ही नहीं पहुंचे

11 Nov 2026

ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर कल लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

11 Nov 2026

नाकेबंदी पर बाइक रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एएसआई राकेश की मौत

यादव समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महासभा ने कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला पर देखें चंडीगढ़- पंजाब की हर बड़ी खबर

भोपाल: पटाखे फोड़ने से उछला कीचड़ बना हत्या की वजह, युवक की जान लेने वाले छह आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

11 Nov 2026

बिस्मिल्लाह खान के परिवार ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल, बोले- रहने के लिए घर और म्यूजियम बनवा रहे

11 Nov 2026

शाहजहांपुर: भाई दूज पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, बहनें हुईं परेशान

11 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: जेल में बंदी भाइयों को बहनों ने लगाया तिलक, मांगी लंबी उम्र की कामना

11 Nov 2026

इको क्लब के तहत विद्यार्थियों ने चलाया कचरा निपटान और ऊर्जा बचाओ अभियान

11 Nov 2026

Video: दीपावली की रात साथी की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

Video: 23 नवंबर को ग्रीन कॉरिडोर के शेष हिस्से का शुभारंभ कर सकते हैं राजनाथ सिंह

11 Nov 2026

कांडा मेले के दूसरे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

11 Nov 2026

अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली के विशेष व्याख्यान में आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने दिया एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश

11 Nov 2026

पीलीभीत: तराई में छठ पूजा की तैयारियां तेज, सजाए जा रहे घाट, बन रहीं वेदियां

11 Nov 2026

शाहजहांपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की गोद से उछला मासूम, बस की छत पर जा गिरा

11 Nov 2026

शाहजहांपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, घाटों पर कराया जा रहा रंग-रोगन

11 Nov 2026

सीतापुर: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

11 Nov 2026

संतकबीरनगर: सोनिया गांधी की किताब पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला

11 Nov 2026

सीतापुर: दिवाली की आतिशबाजी ने 80 बच्चों की आंखों को पहुंचाया नुकसान

11 Nov 2026

प्रयागराज में जुटेंगे देश के जान-माने न्यूरोलॉजिस्ट, इलाज की नई विधा पर होगी चर्चा

11 Nov 2026

Video: अखिलेश यादव ने धूमधाम से मनाया ‘खजांची’ का जन्मदिन, बैंक की लाइन में हुआ था जन्म

11 Nov 2026

Video: स्वच्छता रैकिंग में अपना शहर फिर देश में तीसरे स्थान पर काबिज

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed