{"_id":"6af45b41f9bca4d6480590ea","slug":"video-satapara-tana-thana-sa-lpata-yavaka-ka-talb-ma-mal-shava-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव
जहांगीराबाद: सदरपुर में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बुधवार को जहांगीराबाद के पास ईदगाह के निकट तालाबनुमा गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की। इससे पहले गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराने चौकी पर पहुंचे पिता ने प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
फरदापुर मजरा जहांगीराबाद निवासी रामनरेश वर्मा उर्फ मटरू का बड़े पुत्र पुनीत कुमार उर्फ पिंटू (18) नौ नवंबर की सुबह घर से लापता हो गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता का आरोप है कि बुधवार सुबह वह गुमशुदगी की सूचना देने देबियापुर चौकी पहुंचे तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने उनका प्रार्थनापत्र नहीं लिया और अभद्रता की।
पिता के अनुसार, चौकी से लौटते समय उन्हें एक शव तालाब में मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने मांग के अनुसार पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।