Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   During holidays, miscreants roam outside educational institutions, there is no police patrolling.

Karnal News: छुट्टी के दाैरान शिक्षण संस्थानों के बाहर मंडराते हैं मनचले, पुलिस की गश्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
During holidays, miscreants roam outside educational institutions, there is no police patrolling.
छुट्टी के दाैरान शिक्षण संस्थानों के बाहर मंडराते हैं मनचले, पुलिस की गश्त नहीं - फोटो : छुट्टी के दाैरान शिक्षण संस्थानों के बाहर मंडराते हैं मनचले, पुलिस की गश्त नहीं
- लोग बोले- छुट्टी के समय होती है गश्त की ज्यादा जरूरत, ताकि महफूज रहें बेटियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्कूलों की छुट्टी होते ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे रोड पर 10 से अधिक शिक्षण संस्थान हैं, जबकि नजदीक बस स्टैंड क्षेत्र में 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालित हैं। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय छात्राओं की आवाजाही सबसे अधिक रहती है लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी समय क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त नजर नहीं आती।
इसका फायदा उठाकर बुलेट बाइक पर तेज आवाज में साइलेंसर बजाते और वाहनों में तेज म्यूजिक चलाते हुए कुछ युवक सड़कों पर घूमते हैं। ऐसे में छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों ने प्रशासन से स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन


दोपहर के समय विशेष निगरानी की जरूरत
लोगों का कहना है कि स्कूलों के बाहर और आसपास के रास्तों पर दोपहर के समय विशेष निगरानी की जरूरत है। छात्राएं जब समूह में संस्थानों से बाहर निकलती हैं तो सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे समय में पुलिस की मौजूदगी न केवल मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगा सकती है, बल्कि अभिभावकों को भी भरोसा दे सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, केवल शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को पहले से संवेदनशील समय और स्थानों पर तैनात रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रसेन चौक पर चालानिंग
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ शुभम और एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि पुलिस की ओर से सुरक्षा और चौकसी के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन स्कूलों की छुट्टी के समय उनकी मौजूदगी दिखाई नहीं देती। रेलवे रोड के शिक्षण संस्थानों के नजदीक ही आंबेडकर चौक और महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस दिनभर नाकाबंदी कर चालानिंग करती है। उनका सुझाव है कि दोपहर में चालानिंग और जांच की व्यवस्था स्कूलों के आसपास भी की जाए, ताकि यातायात नियंत्रण के साथ छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।



पुलिस टीमों को नियमित गश्त के निर्देश हैं। यदि कहीं गश्त नहीं हो रही तो संबंधित शिक्षण संस्थान हमें सूचित कर सकता है। मनचलों पर नकेल कसने के लिए हमारी टीमें सतर्क हैं।
- करन गोयल, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed