Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After Diwali, the wait for Chhath begins; women make preparations.

Karnal News: दिवाली के बाद छठ का इंतजार, महिलाओं ने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
After Diwali, the wait for Chhath begins; women make preparations.
करनाल। दिवाली के छह दिन बाद आने वाले छठ महापर्व की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह पर्व परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा और संतान सुख की कामना से जुड़ा है। महिलाएं पूरे साल इस पर्व की प्रतीक्षा करती हैं। वे कई दिन पहले से इसकी तैयारियां शुरू कर देती हैं। महिलाओं का कहना है कि छठ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि आस्था और अनुशासन का पर्व है। इसमें घर की साफ-सफाई से लेकर पूजा की सामग्री, फल, सूप, दउरा और प्रसाद तैयार करने तक हर चीज का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत करती हैं। इसके बाद खरना का अनुष्ठान होता है। फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। वे परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
विज्ञापन

-
मन्नत पूरी होने के बाद हर साल रखती हूं व्रत
छठ का इंतजार मुझे दिवाली से भी ज्यादा रहता है। शादी के कई साल बाद तक संतान नहीं हुई थी। उस दौरान परिवार की महिलाओं के साथ छठ पूजा में शामिल होकर संतान सुख की कामना की थी। बेटे के जन्म के बाद से हर साल छठ का व्रत रख रही हूं। अब यह मेरे लिए सिर्फ मन्नत का पर्व नहीं, बल्कि जीवन का सबसे खास त्योहार बन चुका है। व्रत से कई दिन पहले घर की सफाई करती हूं। पूजा के लिए सूप, दउरा, फल और ठेकुआ बनाने का सामान जुटाती हूं। इस दिन पूरे परिवार का सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीना मेहता, वसंत बिहार
-
बचपन से देखती आई हूं छठ की परंपरा
मायके में बचपन से मां और दादी को छठ पूजा करते देखती आई हूं। शादी के बाद भी इस परंपरा को नहीं छोड़ा। पिछले दस साल से नियमित रूप से छठ का व्रत रख रही हूं। मेरे लिए यह पर्व परिवार को एक साथ जोड़ने का अवसर है। दिवाली पर घर सजाने और मिठाइयां बनाने की खुशी अपनी जगह है, लेकिन छठ की तैयारी का उत्साह अलग होता है। इस बार भी घर में ठेकुआ, चावल के लड्डू और अन्य प्रसाद तैयार करूंगी। पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल और पूजन सामग्री पहले से जुटाना शुरू कर दिया है।

- पूजा कुमारी, पालम काॅलोनी
-
परिवार की खुशहाली के लिए करती हूं पूजा
पिछले 15 साल से छठ का व्रत रख रही हूं। शुरुआत में सास के साथ व्रत करना शुरू किया था। अब यह हमारी पारिवारिक परंपरा बन चुकी है। मैं छठी मैया से अपने बच्चों की अच्छी सेहत, पढ़ाई और परिवार की खुशहाली की कामना करती हूं। छठ के दिनों में मन को अलग ही शांति मिलती है। इस बार भी नहाय-खाय से पहले घर की सफाई करूंगी। खरना का प्रसाद बनाने के साथ ठेकुआ और अन्य पकवान तैयार करूंगी। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दूंगी।
- सोनिया झा, पालम काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed