Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
An event was organized in Karnal to commemorate the horrors of India-Pakistan partition, stories of the elders touched hearts
{"_id":"6826008241a5bb499c0f8e5b","slug":"video-an-event-was-organized-in-karnal-to-commemorate-the-horrors-of-india-pakistan-partition-stories-of-the-elders-touched-hearts-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में भारत-पाक विभाजन विभीषिका की स्मृति में आयोजन, बुजुर्गों की कहानियों ने छुआ मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में भारत-पाक विभाजन विभीषिका की स्मृति में आयोजन, बुजुर्गों की कहानियों ने छुआ मन
राजघराना सभागार में जेबीडी कल्याण समिति द्वारा आयोजित भारत-पाक विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम में बुजुर्गों की दर्दनाक कहानियों ने उपस्थित लोगों के मन को झकझोर दिया। इस अनूठे आयोजन में विभाजन के साक्षी रहे 101 लोगों को सम्मानित किया गया। समिति ने घोषणा की कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन की मार्मिक कहानियों पर आधारित नाटक का मंचन और एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से कई सबक मिले हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक क्षण के निर्णय का दंश पीढ़ियों तक भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि अलगाववादी और अवसरवादी ताकतें पनप न सकें।
अति विशिष्ट अतिथि नगर विधायक जगमोहन आनंद ने आयोजन की सराहना करते हुए जेबीडी कल्याण समिति के संस्थापक भारत भूषण कपूर को साधुवाद दिया। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विभाजन के दौरान मातृ शक्ति पर हुए अत्याचारों का उल्लेख कर उस दौर की भयावहता को याद किया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने अपने परिवार की स्मृतियों को साझा किया। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अशोक दिवाकर ने विभाजन की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों और साक्षीजनों को भारत भूषण कपूर ने सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी पवन शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, प्रो. रामजी लाल, गोपाल राय, जसविंदर बेदी, नवीन दत्ता, अनीता शर्मा, अभि धीमान और वरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।