फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Gang stealing copper wire and components from transformers busted; five accused arrested.

कैथल: ट्रांसफार्मरों से तांबा तार व सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 09:37 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:37 PM IST
Kaithal: Gang stealing copper wire and components from transformers busted; five accused arrested.
कैथल। पिछले दिनों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा दिए गए निर्देशों पर खरा उतरते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक, ट्रांसफार्मरों से चोरी की गई 6 किलोग्राम तांबा तार ,5 लीटर तेल, इंसुलेटर, बाडी, क्वाईल, 1 ट्रांसफार्मर बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना गुहला, चीका व ढांड क्षेत्र अंतर्गत की ट्रांसफार्मर चोरी व मोबाइल की 32 वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। प्रेस वार्ता दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल अधिकारी यूएचबीवीएन चीका की शिकायत अनुसार क्षेत्र प्रभारी विजय कुमार ने 16 जून को एक्सईएन कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफार्मर की जांच की तो पाया कि 16 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का सामान व तेल चोरी हो चुका था। जिससे बिजली निगम को करीब 47,557 रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले को सीआईए-1 पुलिस के सुपुर्द करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गये थे। आदेशों पर खरा उतरते हुए सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार, एएसआई गुरदान व एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा मुखबरी के आधार पर कार्यवाही करते हुए 8 सितंबर को बेगा बस्ती गुहला निवासी रोहित कुमार, चीका निवासी विशाल उर्फ मोटा को वकील कॉलोनी चीका से काबू किया गया। जिनकी माननीय न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । रिमांड के दौरान दिनांक 11 सितंबर को अन्य आरोपी चीका निवासी अमित, गांव लुखी जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजकुमार व नेपाल निवासी हाल चीका निवासी विनोद को गिरफ्तार किया गया। जिनका भी माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। सभी आरोपियों ने जिला कैथल के थाना गुहला, चीका व ढांड से कुल 32 चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे कबूल किया जिनमें ट्रांसफार्मर चोरी की 31 वारदात तथा चीका से 1 मोबाइल चोरी की वारदाते शामिल है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी दिन के समय बाईक पर वारदात करने के लिए खेतों व अन्य क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर की रेकी करते तथा पीले रंग व गणपति इंटरप्राइजेज लिखे ट्रांसफार्मरों को चिन्हित करते थे। जिसके बाद रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करके गांव बलबेड़ा पंजाब स्थित कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपी चीका निवासी अमित पर 2 आर्म्स एक्ट, एक बाइक चोरी व 1 ट्रांसफार्मर सहित 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी गांव लुखी जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजकुमार पर 1 ट्रांसफार्मर व एक शराब तस्करी का मामला दर्ज हैं। आरोपी विनोद व विशाल को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि अन्य 3 आरोपियों से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड हासिल किया जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की तरफ से जिला में कबाड़ी का काम करने वाले सभी दुकानदारों व फैरीवालों को निर्देश दिए जाते हैं कि कोई भी ट्रांसफार्मर व अन्य चोरी से सबंधित सामान किसी से न खरीदे। अगर कोई चोरी का सामान खरीदता है तो उसको किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी से अपील है कि अगर किसी को लगता हैं कि चोरी का सामान बेच रहा हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायगढ़: आधी रात बेकाबू हुआ तेज रफ्तार ट्रक, बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा; 4 बाइक समेत सामान जलकर खाक

12 Sep 2026

अयोध्या में आग से दो छप्पर, ई-रिक्शा समेत गृहस्थी का सामान राख

12 Sep 2026

विनोद साहनी हत्याकांड: अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रखी अपनी बात

12 Sep 2026

फतेहाबाद: पेयजल किल्लत को लेकर गांव भूथनकलां के ग्रामीणों में रोष, जलघर पर दिया धरना, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

12 Sep 2026

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन में शिविर आयोजित, 27 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

12 Sep 2026
विज्ञापन

लुधियाना में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान चलाया

12 Sep 2026

VIDEO: ज्वाइंट सीपी अपर्णा कुमार ने महिला थाना बख्शी का तालाब और सैरपुर थाने का किया औचक निरीक्षक

12 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सट्टा-गांजा बेचने की शिकायत पर अधेड़ की गर्दन पर कैंची से कई वार, आरोपी गिरफ्तार

12 Sep 2026

समलैंगिक एप पर दोस्ती का झांसा, उसके बाद ब्लैकमेलिंग, एएमयू छात्र गिरफ्तार

12 Sep 2026

पठानकोट पुलिस ने चलाया कासाे आपरेशन, खंगाला चप्पा-चप्पा

एमपी क्राइम: ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, चालक को लगी गोली; 50 बच्चे थे सवार

12 Sep 2026

फतेहाबाद: 2016 के हेरोइन मामले में कार्रवाई, अब तक नशा तस्करी से खरीदी गई दो स्कॉर्पियो और 5.24 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

12 Sep 2026

Video: 214 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते एसएसपी विकास कुमार

12 Sep 2026

एमपी: मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 9 हजार किलो लहान किए गए नष्ट

12 Sep 2026

नितिन हत्याकांड: गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, अंतिम संस्कार से किया इनकार

12 Sep 2026

वीडियो: घणाहट्टी में अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन के मुकाबले शुरू

12 Sep 2026

अमृतसर में मजीठा रोड और मकबूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो

12 Sep 2026

VIDEO: लोक अदालत में उमड़ी भीड़, निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों के शिविर

12 Sep 2026

Video: सीएम योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन, युवाओं को पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह

12 Sep 2026

काशी विद्यापीठ में जेन-जी चौपाल में हिस्सा लेने पहुंचीं नेहा बोरा का विरोध

12 Sep 2026

सोलन: चायल में भारी बारिश से मंदिर क्षतिग्रस्त, मकान और गोशाला को खतरा

12 Sep 2026

वीडियो: हिमाचली संस्कृति, विकास-विनाश और औरत-नदी की कहानी कहेगी खूंटा फिल्म

12 Sep 2026

Meerut: ‘नन्हे कदम-सीजन 2’ में बच्चों ने बिखेरा हुनर, डांस प्रतियोगिता और फैशन शो में दिखी प्रतिभा

12 Sep 2026

धर्मपुर: 33वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरढी ओवर ऑल चैंपियन

12 Sep 2026

छह साल पुरानी रंजिश में जाहिद से मारपीट, पड़ोसी पर बार-बार हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

12 Sep 2026

सेक्टर-61 में छह करोड़ की लागत से बनेगा सिटी बस डिपो, इलेक्ट्रिकल कार्य पर खर्च होंगे तीन करोड़

12 Sep 2026

धोखाधड़ी मामले में फरार दंपति गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की अग्रिम जमानत व घोषित अपराधी सेल की कार्रवाई

12 Sep 2026

राष्ट्रीय वॉविनम प्रतियोगिता में प्रतिका ने जीता स्वर्ण पदक, चार मुकाबले जीतकर हासिल किया पहला स्थान

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-10 के ओम वृद्ध आश्रम में 45 वर्षीय शाहिद से मारपीट, कमरे बदलने को लेकर हुआ विवाद

12 Sep 2026

रामपुर में वन विभाग की प्रतियोगिता, दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed