Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: 54 kg of poppy husk seized from a truck; 37.77 grams of 'chitta' (synthetic drug) recovered from occupants of a car and a motorcycle.
{"_id":"6adf5e871a95951c9106e71c","slug":"video-kaithal-54-kg-of-poppy-husk-seized-from-a-truck-3777-grams-of-chitta-synthetic-drug-recovered-from-occupants-of-a-car-and-a-motorcycle-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: ट्रक में 54 किलो डोडा पोस्त, कार-बाइक सवारों से 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: ट्रक में 54 किलो डोडा पोस्त, कार-बाइक सवारों से 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद
कैथल। ट्रक में डोडा पोस्त ले जा रहे गांव मंडवाल निवासी सतनाम, स्विफ्ट कार सवार गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह, अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार, अर्जुन नगर निवासी गौरव और चीका की इंद्रा कॉलोनी निवासी सतीश उर्फ बंबु को कैथल पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त और 37.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और स्विफ्ट कार के साथ एक बाइक भी जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर नाकाबंदी और दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
ट्रक के कैबिन में चार कट्टों से मिला 54 किलो डोडा पोस्त
कलायत सीआईए प्रभारी एएसआई मनीष की अगुवाई में पीएसआई सौरभ की टीम किसान चौक कलायत के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव मंडवाल निवासी सतनाम ट्रक में डोडा पोस्त छिपाकर एनएच-152 से गांव की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस अड्डा पिंजुपुरा के पास नाकाबंदी कर ट्रक नंबर एचआर-45डी-2499 को रुकवा लिया। चालक की पहचान सतनाम के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे डीएसपी बीर भान की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान कैबिन में रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना कलायत में मामला दर्ज कर एएसआई मंजीत ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया।
स्विफ्ट कार में पॉलीथिन से मिली 25.2 ग्राम हेरोइन
दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर बुढ़ाखेड़ा से नंद सिंह वाला जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। इस दौरान बुढ़ाखेड़ा की ओर से आई एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार में रखे पॉलीथिन से 25.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई। थाना सदर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।
ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार दो युवकों से मिला चिट्टा
तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में दबिश दी। यहां बाइक पर बैठे दो संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। उनकी पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार और अर्जुन नगर निवासी गौरव के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार रविंद्र हुड्डा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक पॉलीथिन में 6.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर एसआई जयभगवान ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली।
चीका में घर पर दबिश देकर सतीश उर्फ बंबु को पकड़ा
चौथे मामले में एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलराज सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंद्रा कॉलोनी चीका निवासी सतीश के मकान पर दबिश दी। यहां से सतीश उर्फ बंबु को काबू किया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चारों मामलों में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से नशा तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।