{"_id":"6adfa49e5da28349170ec767","slug":"drug-smuggling-was-being-carried-out-using-vehicles-ranging-from-cars-to-trucks-police-have-apprehended-5-smugglers-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157099-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक तो कहीं कार से हो रही थी नशे के तस्करी, पुलिस ने 5 तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक तो कहीं कार से हो रही थी नशे के तस्करी, पुलिस ने 5 तस्करों को पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस की ओर से पकड़ा गया डोडा पोस्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा तस्करी के चार अलग-अलग मामलाें में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त ले जा रहे गांव मंडवाल निवासी सतनाम, स्विफ्ट कार सवार गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह, अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार, अर्जुन नगर निवासी गौरव और चीका की इंद्रा कॉलोनी निवासी सतीश उर्फ बंबु को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी सुशील प्रकाश के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त और 37.77 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और स्विफ्ट कार के साथ एक बाइक भी जब्त की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रविवार रात को गुप्त सूचनाओं के आधार पर नाकाबंदी और दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। कलायत सीआईए की टीम रविवार को किसान चौक कलायत के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव मंडवाल निवासी सतनाम ट्रक में डोडा पोस्त छिपाकर एनएच-152 से गांव की ओर जाने वाला है।
सूचना पर पुलिस ने बस अड्डा पिंजुपुरा के पास नाकाबंदी कर ट्रक नंबर एचआर-45डी-2499 को रुकवा लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी कार्यालय बीरभान की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान कैबिन में रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -
स्विफ्ट कार में पॉलीथिन से मिली 25.2 ग्राम हेरोइन
डीएसपी के अनुसार, दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर बुढ़ाखेड़ा से नंद सिंह वाला जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। इस दौरान बुढ़ाखेड़ा की ओर से आई स्विफ्ट कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार में रखे पॉलिथीन से 25.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।
-- -- -- -- -- -- -
ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार दो युवक पकड़े
तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में दबिश दी। यहां बाइक पर बैठे युवक अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार और अर्जुन नगर निवासी गौरव को काबू किया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रविंद्र हुड्डा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक पॉलिथीन में 6.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली।
-- -- -- -- -- -
चीका में घर पर दबिश देकर आरोपी पकड़ा
चौथे मामले में एंटी नारकोटिक सेल टीम ने गुप्त सूचना पर इंद्रा कॉलोनी चीका निवासी सतीश के मकान पर दबिश दी। यहां से सतीश उर्फ बंबु को काबू किया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।