{"_id":"6adfa4bef361d762290ef247","slug":"congress-calls-for-a-march-to-delhi-on-november-1-over-allegations-of-vote-theft-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157092-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का 1 नवंबर को दिल्ली कूच का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का 1 नवंबर को दिल्ली कूच का आह्वान
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, बृजेंद्र सिंह व
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
सोमवार को किसान भवन में आयोजित प्रेसवार्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर अनिल चौधरी, कैथल जिला प्रभारी बृजेंद्र सिंह, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला और जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। एआईसीसी ऑब्जर्वर अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूचियों से बड़े पैमाने पर नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित महारैली में हरियाणा के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
-- -- -
गड़बड़ियां दूर होने तक जारी रहेगा संघर्ष : बृजेंद्र
जिला प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियां दूर होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने की अपील की।
विज्ञापन
-- --
मताधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : आदित्य
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। इससे किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं से महारैली में शामिल होने का आह्वान किया।
-- -
हर ब्लॉक से दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में पूर्व सीपीएस सुल्तान जडौला, युजवेंद्र गुहला, सुरेंद्र रांझा, सुनील कुंडू, रोशन पाडला, साहब सिंह विर्क, कृष्ण सिसला, सोनू सेठ, बृजपाल राणा, रामपाल बरसाना, रणधीर शर्मा सांगन, राजेश बिट्टू, अनिल खुरानिया आदि मौजूद रहे।