{"_id":"6adfa5bae7eed3d9420860a7","slug":"teachings-of-great-figures-provide-the-right-direction-to-society-jamba-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157102-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को देती हैं सही दिशा : जाम्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को देती हैं सही दिशा : जाम्बा
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर नमन करते विधायक सतपाल जाम्बा व अन्य। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर पूंडरी के विधायक सतपाल जाम्बा ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके जीवन, शिक्षाओं व आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा देती हैं।
विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, ज्ञान, समानता और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है। उनके द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का अमूल्य ग्रंथ है। यह समाज को मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाता है। इस अवसर पर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के कईं गांवों में वाल्मीकि समाज की चौपालों के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से समाज को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।