फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Slow lifting of paddy leads to traffic jams on the Cheeka-Kaithal road; long queues of vehicles.

Kaithal News: धान के धीमे उठान से चीका-कैथल रोड पर जाम, वाहनों की लंबी कतारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Slow lifting of paddy leads to traffic jams on the Cheeka-Kaithal road; long queues of vehicles.
अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर धान की आवक के कारण सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मंडी में धान की बंपर आवक के बीच उठान की धीमी रफ्तार अब सड़क पर यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बन रही है। चीका की अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगने से चीका-कैथल रोड पर जाम जैसे हालात बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जाम से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सिंगल रोड होने के कारण वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। स्थिति संभालने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त अनाज मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों के वाहनों से सड़क पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वहीं, मंडी से धान का उठान धीमा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मंडी के आसपास वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक चीका से खरौदी होते हुए गांव पीडल के रास्ते निकल रहे हैं। हालांकि, यह मार्ग सिंगल रोड होने के कारण यहां भी वाहनों की कतारें लगने लगी हैं। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उठान में तेजी नहीं आई तो और बिगड़ेंगे हालात
किसान अवतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामफल, रामपाल और चरण सिंह ने बताया कि मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन उठान की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस कारण मंडी के आसपास वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है और सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते धान के उठान में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से धान का उठान तेज करवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

----------
अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर किसानों की ट्रालियों और अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण थोड़ी-बहुत परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन जाम जैसी कोई गंभीर समस्या नहीं है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से पुलिस कर्मचारी लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। मंडी में धान उठान का कार्य भी निरंतर जारी है।
- सुरेश कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed